बीमार और घायल गो की सेवा सबसे बड़ा पुण्य : स्वामी ज्ञानानंद

श्री वैष्णो देवी पिडी मंदिर द्वारा संचालित शाश्वतात्मा धर्म प्रचार एवं गो सेवा ट्रस्ट के माध्यम से बीमार व दुर्घटना में घायल गोवंश को गोशाला नंदीशालाओं व बड़े पशु अस्पतालों में पहुंचाने के लिए निश्शुल्क एंबुलेंस का वीरवार को गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने अनावरण किया। इसे लेकर सतीश कालोनी के सामने आरके कालोनी स्थित श्री वैष्णो देवी पिडी दरबार में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। ट्रस्ट के प्रधान एवं ज्योतिषाचार्य पंडित सचिन शास्त्री ने श्रद्धालुओं के साथ उनका स्वागत किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Jan 2021 07:18 AM (IST) Updated:Fri, 22 Jan 2021 07:18 AM (IST)
बीमार और घायल गो की सेवा सबसे बड़ा पुण्य : स्वामी ज्ञानानंद
बीमार और घायल गो की सेवा सबसे बड़ा पुण्य : स्वामी ज्ञानानंद

जागरण संवाददाता, फतेहाबाद :

श्री वैष्णो देवी पिडी मंदिर द्वारा संचालित शाश्वतात्मा धर्म प्रचार एवं गो सेवा ट्रस्ट के माध्यम से बीमार व दुर्घटना में घायल गोवंश को गोशाला, नंदीशालाओं व बड़े पशु अस्पतालों में पहुंचाने के लिए निश्शुल्क एंबुलेंस का वीरवार को गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने अनावरण किया। इसे लेकर सतीश कालोनी के सामने आरके कालोनी स्थित श्री वैष्णो देवी पिडी दरबार में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। ट्रस्ट के प्रधान एवं ज्योतिषाचार्य पंडित सचिन शास्त्री ने श्रद्धालुओं के साथ उनका स्वागत किया।

इस दौरान स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने गो सेवा का महत्व बताया। उन्होंने कहा गो सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं है। यह सबसे बड़ा पुण्य है। गो हमारे भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा है। ऐसे में जब भी समय व मौका मिले, गो सेवा जरूर करें। उन्होंने ट्रस्ट की ओर से बीमार व घायल गोवंश के उपचार व उन्हें गोशाला व नंदीशालाओं में पहुंचाने के मकसद से एंबुलेंस सेवा शुरू करने पर बोलते हुए कहा कि इस तरह के प्रयास काफी सराहनीय होते हैं। इससे गोवंश को समय पर उपचार दिलाकर उनकी जान को बचाया जा सके। एंबुलेंस के बारे में जानकारी देते हुए पंडित सचिन शास्त्री ने बताया कि सड़कों पर भी हादसे में चोटिल होने के बादा गोवंश को उपचार के लिए अस्पतालों तक पहुंचाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। इसे देखते हुए उन्होंने एंबुलेंस सेवा शुरू करने का निर्णय लिया या। इस सेवा के शुरू होने के बाद से गोवंश को समय पर अस्पतालों में पहुंचाया जा सकेगा। गो भक्तों व श्रद्धालुओं के सहयोग से इस एंबुलेंस का संचालन किया जाएगा।

इस मौके पर समाजसेवी देवी दयाल तायल, नेहा मित्तल, सुरेंद्र मित्तल, सुधीर तनेजा, राहूल लोहिया, नरेश मदान, संत कुमार टूटेजा एडवोकेट, पंडित राकेश शर्मा, पंडित महेंद्र कुमार, पंडित चंद्रशेखर शास्त्री, हरबंस लाल वधवा दीपक सरदाना, मदन गोपाल सरदाना, विद्या सागर बाघला, ओम प्रकाश मुटरेजा, प्रवीण रूखाया आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में गायक अमित मुंजाल आदि ने भजन प्रस्तुत किए।

chat bot
आपका साथी