तामसपुरा में अब बनेगा उप स्वास्थ्य केंद्र, पूर्व सरपंच ने दी जमीन दान

अहरवां के निकटवर्ती गांव तामसपुरा में आखिरकार में उप स्वास्थ्य केंद्र बनने की उम्मीद जगी है। गांव में उप स्वास्थ्य केंद्र न होने से ग्रामीणों को परेशानी आ रही थी। गांव पंचायत के पास स्वास्थ्य केंद्र बनाने की जगह नहीं थी। ऐसे में काम रूक गया। इसी परेशानी को दूर करने के लिए गांव तामसपुरा के पूर्व सरपंच व व्यापार मंडल के सचिव बाघराम ने अपनी बहुमूल्य 30 मरले जगह स्वास्थ्य विभाग को दे दी है। स्वेच्छा से जमीन देने के विभाग ने उप स्वास्थ्य केंद्र बनाने के कार्य को आगे बढ़ा दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 07:23 AM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 07:23 AM (IST)
तामसपुरा में अब बनेगा उप स्वास्थ्य केंद्र, पूर्व सरपंच ने दी जमीन दान
तामसपुरा में अब बनेगा उप स्वास्थ्य केंद्र, पूर्व सरपंच ने दी जमीन दान

संवाद सूत्र, रतिया : अहरवां के निकटवर्ती गांव तामसपुरा में आखिरकार में उप स्वास्थ्य केंद्र बनने की उम्मीद जगी है। गांव में उप स्वास्थ्य केंद्र न होने से ग्रामीणों को परेशानी आ रही थी। गांव पंचायत के पास स्वास्थ्य केंद्र बनाने की जगह नहीं थी। ऐसे में काम रूक गया। इसी परेशानी को दूर करने के लिए गांव तामसपुरा के पूर्व सरपंच व व्यापार मंडल के सचिव बाघराम ने अपनी बहुमूल्य 30 मरले जगह स्वास्थ्य विभाग को दे दी है। स्वेच्छा से जमीन देने के विभाग ने उप स्वास्थ्य केंद्र बनाने के कार्य को आगे बढ़ा दिया है।

शुक्रवार को उप सिविल सर्जन डा. वीणा मेहता के नेतृत्व में गठित विभाग की टीम ने गांव तामसपुरा में जाकर उपरोक्त जमीन का अवलोकन किया है। जिसमें सामने आया कि जमीन उचित जगह पर है। जिस पर उप स्वास्थ्य केंद्र बनाया जा सकता है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अहरवां की इंचार्ज डा. शिल्पा के प्रस्ताव पर नागरिक अस्पताल के मुख्य चिकित्सक डाक्टर भरत सिंह ने सिविल सर्जन के माध्यम से उपरोक्त जमीन की स्वीकृति प्रदान करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के निदेशक को पत्र भेज दिया। वरिष्ठ चिकित्सक डा. भारत सिंह, इंचार्ज डा. शिल्पा, हेल्थ इंस्पेक्टर राजेश श्योकंद विभाग के एमपीएचडब्ल्यू संदीप कुमार तथा एएनएम नीना शर्मा मौजूद रहे।

--------------

जिस गांव की आबादी 5 हजार, वहां बनेंगे उप स्वास्थ्य केंद्र :

स्वास्थ्य विभाग के प्रावधान के तहत 5,000 से अधिक आबादी वाले गांव में ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण किया जाता है। गांव तामसपुरा में कई सालों से उप स्वास्थ्य केंद्र बनना प्रस्तावित था, लेकिन जगह के अभाव में परेशानी आ रही थी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा व्यायामशाला में ही उप स्वास्थ्य केंद्र चलाया जा रहा है। अब गांव के पूर्व सरपंच बाघ राम ने स्वास्थ्य विभाग को उप स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण हेतु 30 मरले जमीन देने की पेशकश की है, जिसकी रिपोर्ट तैयार कर सिविल सर्जन के माध्यम से ही स्वास्थ्य विभाग के निदेशक को भेज दी गई है

- डा. भरत सिंह, वरिष्ठ चिकित्सक, स्वास्थ्य विभाग।

chat bot
आपका साथी