शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत : जगतार सिंह

जागरण संवाददाता फतेहाबाद भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मा‌र्क्सवादी द्वारा शहीद भगत सिंह राजगु

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Mar 2019 01:49 AM (IST) Updated:Sun, 24 Mar 2019 01:49 AM (IST)
शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत : जगतार सिंह
शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत : जगतार सिंह

जागरण संवाददाता, फतेहाबाद : भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मा‌र्क्सवादी द्वारा शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव के शहीदी दिवस पर हंस मार्केट स्थित शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर फूल अर्पित कर शहीदी दिवस मनाया गया। पार्टी सचिव जगतार सिंह ने शहीदी दिवस पर संबोधित करते हुए कहा कि 23 मार्च का दिन देश के लिए यादगार दिन है। 23 मार्च 1931 में शहीद भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव को लाहौर जेल में फांसी दी गई थी। देशवासियों को 23 मार्च को शहीदी दिवस पर उनके विचारों को ग्रहण कर उनके सपनों का भारत निर्माण करने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि शहीद भगत सिंह हिसंक क्रांति के पुजारी नहीं थे, वे अंग्रेजों के राज ही नहीं, पूंजीवादी व्यवस्था के शोषण को उखाड़ फैंकने के लिए व्यवस्था परिवर्तन की राजनीति में विश्वास करते थे।

रामकुमार बहबलपुरिया ने कहा कि वर्तमान समय में देश में एक बार फिर लोकतंत्र को संकट में धकेलने वाली ताकतें समाज में जातिवादी और नफरत पैदा कर रही है। आज देश में मीडिया की व्यवस्था किसी से छिपी नहीं है। सच बताने के बजाय मीडिया आज झूठ फैलाने का तंत्र बन गया है। पिछले 5 सालों में सुप्रीम कोर्ट से लेकर चुनाव आयोग तक हर स्वायत्त संस्था कमजोर हुई है। आज इस संदर्भ में 23 मार्च में याद दिलाती है कि हमें घोषित ही नहीं आज के अघोषित इमरजेंसी का विरोध करना होगा। मौजूद समय में लोकतंत्र के संकट का मुकाबला करने के लिए शहीदों के विचारों को जन जन तक पहुंचना होगा और शहीदों के दिखाए रास्ते पर चलने का संकल्प करना होगा। इस अवसर पर जिला पार्षद रामचन्द्र सहनाल, छत्रपाल सिंह, विष्णुदत्त शर्मा, रामस्वरूप ढाणी गोपाल, केवल सिंह, रमेश रत्ताखेड़ा, छात्र नेता शाहनवाज सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी