रजिस्ट्रियां बंद व प्रापर्टी आइडी का काम भी अधूरा, भड़के लोग, किया प्रदर्शन

संवाद सूत्र जाखल नगरपालिका परिसर में सोमवार जाखल मंडी के लोगों ने लंबे समय से बंद पड़ी

By JagranEdited By: Publish:Mon, 17 Jan 2022 11:14 PM (IST) Updated:Mon, 17 Jan 2022 11:51 PM (IST)
रजिस्ट्रियां बंद व प्रापर्टी आइडी का काम भी अधूरा, भड़के लोग, किया प्रदर्शन
रजिस्ट्रियां बंद व प्रापर्टी आइडी का काम भी अधूरा, भड़के लोग, किया प्रदर्शन

संवाद सूत्र, जाखल :

नगरपालिका परिसर में सोमवार जाखल मंडी के लोगों ने लंबे समय से बंद पड़ी हुईं रजिस्ट्री व प्रापर्टी आइडी का सर्वे कार्य अभी तक पूरा न होने पर भारी रोष जताते हुए धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। मंडी के सुरेश कुमार गर्ग, बवलु, मदन, विनोद, किरण, हैप्पी, सतीश, राजेश आदि ने बताया कि नगरपालिका के ढुलमुल रवैया के कारण पहले भी जो प्रापर्टी आईडी का सर्वे किया गया था उसमें काफी कमियां होने के कारण अभी तक वह दोबारा सर्वे भी किया जाने पर कार्य बीच में ही है। इससे आमजन को रजिस्ट्री करवाने में परेशानी आ रही है। वहीं सरकार के राजस्व पर असर पड़ रहा है। ऐसे में बाधा उत्पन्न करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। परंतु नगर पालिका प्रशासन के ढुलमुल रवैया व जिम्मेदारी की उपेक्षा के कारण रजिस्ट्री भी बंद हुई पड़ी है। जिसके कारण लोगों को अपने व्यापार संबंधी, कारोबार संबंधी, वह मकान की खरीद बेच संबंधी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह सब प्रोपर्टी आइडी का दुरुस्त होने के कारण भी हो रहा है। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि 31 जनवरी तक यदि प्रोपर्टी आईडी का कार्य पूरा नहीं हुआ तो बे एक बड़ा आंदोलन करेंगे। कई बार करवा चुके हैं अवगत :

मंडी के लोगों ने कहा कि इस समस्या के बारे में पहले भी अवगत व ज्ञापन दिया जा चुके हैं । निरीक्षण पर आये एडीसी अजय चोपड़ा के सामने भी इस समस्या को रखा गया था। परंतु अभी तक यह समस्या जस की तस बनी हुई। शहरवासियों ने आरोप लगाया कि एडीसी ने उन्हें आश्वासन दिया था कि प्रोपर्टी आईडी की समस्या जल्द समाधान करवा दिया जाएगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। क्या बोले नपा प्रतिनिधि

जाखल मंडी वासियों की समस्या जायज है। प्रापर्टी आइडी का सर्वे कार्य कंपनी को टेंडर दे रखा है। 31 मार्च तक सभी प्रकार के कार्य पूरे कर दिए जाएंगे। फिलहाल समस्या का समाधान नहीं हो सकता। धीरे-धीरे समस्या का समाधान होगा।

- सीताराम मित्तल, प्रधान प्रतिनिधि, नगरपालिका जाखल

chat bot
आपका साथी