वेतन न मिलने पर पैक्स कर्मचारियों ने जताया रोष, सीएम को दिखाएंगे काले झंडे

जागरण संवाददाता फतेहाबाद पैक्स कर्मचारी यूनियन फतेहाबाद की मीटिग हुई। जिसमें सहकारी

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Aug 2019 01:11 AM (IST) Updated:Wed, 28 Aug 2019 08:22 AM (IST)
वेतन न मिलने पर पैक्स कर्मचारियों ने जताया रोष, सीएम को दिखाएंगे काले झंडे
वेतन न मिलने पर पैक्स कर्मचारियों ने जताया रोष, सीएम को दिखाएंगे काले झंडे

जागरण संवाददाता, फतेहाबाद :

पैक्स कर्मचारी यूनियन फतेहाबाद की मीटिग हुई। जिसमें सहकारी बैंक फतेहाबाद द्वारा पैक्स के कर्मचारियों को वेतन न देने के खिलाफ कर्मचारियों ने रोष प्रकट किया। बैठक की अध्यक्षता प्रधान अमृतलाल ने की। उन्होंने कहा कि सहकारी बैंक के अधिकारियों द्वारा अपनी मनमर्जी चलाकर पैक्स कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है। पैक्स कर्मचारियों को वेतन न मिलने से काफी परेशानी हो रही है। यूनियन ने फैसला किया है कि कर्मचारी मुख्यमंत्री के फतेहाबाद आगमन पर रोष प्रदर्शन करेंगे और मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने का कार्य करेंगे।

बैठक में सतवीर सिंह शर्मा, महेन्द्र सिंह, सतवीर कुकड़ावाली, अजय कुमार अयाल्की, बंसी लाल झलनिया, कृष्ण लाल टोहाना, नरेश कुमार जमालपुर शेखा, रामप्रताप चंदड़कलां सहित अनेक कर्मचारियों ने भाग लिया।

chat bot
आपका साथी