मांगों को लेकर नगरपरिषद कर्मचारी 18 और 19 को करेंगे भूख हड़ताल

जागरण संवाददाता, फतेहाबाद नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर नगरपरिषद फते

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Feb 2019 10:33 PM (IST) Updated:Thu, 14 Feb 2019 10:33 PM (IST)
मांगों को लेकर नगरपरिषद कर्मचारी  18 और 19 को करेंगे भूख हड़ताल
मांगों को लेकर नगरपरिषद कर्मचारी 18 और 19 को करेंगे भूख हड़ताल

जागरण संवाददाता, फतेहाबाद

नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर नगरपरिषद फतेहाबाद के कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को काले बिल्ले लगाकर गेट मी¨टग की और सरकार के खिलाफ रोष जताया। गेट मी¨टग की अध्यक्षता प्रधान राजाराम टाक ने की व संचालन सचिव सतबीर सहारण ने किया। कर्मचारियों को संबोधित करते हुए जिला प्रधान ओमप्रकाश लोट ने कहा कि सरकार कर्मचारियों की मांगों को लेकर बिलकुल गंभीर नहीं है। आए दिन कर्मचारियों को अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन के लिए मजबूर किया जा रहा है।

जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि 18 व 19 फरवरी को 5-5 कर्मचारी 12 संघ के लिए भूख हड़ताल पर बैठेंगे वहीं 21 फरवरी को दिल्ली कूच किया जाएगा। इसके बाद 27 फरवरी को मुख्यमंत्री के आवास पर भी नगरपालिका कर्मचारी संघ द्वारा रोष जताया जाएगा।

राज्य उपप्रधान रमेश तोषामढ़ ने बताया कि मांगों को लेकर पूरे हरियाणा में किए गए आंदोलन के चलते सरकार ने कर्मचारी संघ के साथ जो समझौता किया था, सरकार उस पर खरी नहीं उतरी है तथा कर्मचारियों के साथ कुठाराघात किया है। कर्मचारियों के रोष को देखते हुए नगरपालिका कर्मचारी संघ ने सरकार के साथ दो-दो हाथ करने का मन बना लिया है। समय रहते सरकार कर्मचारियों की जायज मांगों को शिष्टमंडल के साथ बातचीत करके समाधान करे अन्यथा आंदोलन को तेज किया जाएगा।

इस अवसर पर सुरेन्द्र लोट, शकुन्तला, नरेश राणा, सत्यवान, सलोचना, किरण बाला, रूलीराम सहित अनेक कर्मचारी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी