अब हंस कालोनी और स्वामी नगर में नहरी पेयजल की होगी आपूर्ति

शहर की हंस कालोनी व स्वामी नगर के लोगों को भी अब पीने के लिए नहरी पानी नसीब हो पाएगा। गांव भोडियाखेड़ा के साथ लगती ये दोनों कालोनियों को लंबे समय से ग्रामीण इलाके के रूप में देखा जाता रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 31 Dec 2020 07:36 AM (IST) Updated:Thu, 31 Dec 2020 07:36 AM (IST)
अब हंस कालोनी और स्वामी नगर में नहरी पेयजल की होगी आपूर्ति
अब हंस कालोनी और स्वामी नगर में नहरी पेयजल की होगी आपूर्ति

जागरण संवाददाता, फतेहाबाद: शहर की हंस कालोनी व स्वामी नगर के लोगों को भी अब पीने के लिए नहरी पानी नसीब हो पाएगा। गांव भोडियाखेड़ा के साथ लगती ये दोनों कालोनियों को लंबे समय से ग्रामीण इलाके के रूप में देखा जाता रहा है। यहा टयूबवेल के पानी की आपूर्ति होती थी। पहले चूंकि यहां की आबादी ग्राम पंचायत मताना के अंतर्गत आती है। इसलिए इन दोनों कालोनियों को शहरी विकास का लाभ नहीं मिल पाया। चूंकि दोनों कालोनियां फतेहाबाद शहर से सटी हुई हैं। इसलिए पिछले करीब 10 साल से मांग उठ रही थी कि इन दोनों कालोनियों में नहरी पेयजल की सप्लाई होनी चाहिए।

वर्ष 2009 के बाद शहर के बहुत बड़े हिस्से में नहरी पानी की सप्लाई शुरू हो गई थी। लेकिन हंस कालोनी व स्वामी नगर के लोगों को उसका लाभ नहीं मिल पाया था। लेकिन अब शहर का दायरा भी लगातार फैल रहा है। इन दोनों कालोनियों को शहर का ही हिस्सा माना जाने लगा है। इसलिए अब यहां मुख्य जलघर से पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ जल उपलब्ध करवाया जाएगा। इस परियोजना पर एक करोड़ 28 लाख 78 हजार रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी। योजना के अनुसार जनस्वास्थ्य अभियांत्रिक विभाग हरियाणा द्वारा यह कार्य शीघ्र आरंभ करवाया जाएगा। इन कालोनियों में नहरी पेयजल उपलब्ध करवाया जाएगा। जरूरत के अनुसार नई पाइप लाइन बिछाई जाएगी। इन दोनों कालोनियों में करीब 10 हजार लोग रहते हैं, जिनको इस परियोजना का लाभ मिलेगा।

----------------

मूलभूत सुविधाएं मिलना जरूरी: विधायक

हलका विधायक दुड़ाराम ने बताया कि हंस कालोनी व स्वामी नगर अब तक नहरी पानी से वंचित थे। लेकिन अब उन्हें शहर के बाकी हिस्सों की तरह नहरी पानी पीने को मिलेगा। सरकार का ध्येय है हर घर पहुंचे स्वच्छ जल। नागरिकों को बिजली, पानी, सड़क, सीवरेज, यातायात, खेलकूद, शिक्षा सहित अन्य सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं और सरकार द्वारा दी जा रही पांच सौ से अधिक सेवाओं का लाभ भी नागरिकों को दिया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी