80 वाहनों पर लगाए रिफ्लेक्टर, यातायात नियमों की पालना का पढ़ाया पाठ

जागरण संवाददाता फतेहाबाद सरबत दा भला संस्था की ओर से ट्रैफिक जागरूकता अभियान चलाया गया

By JagranEdited By: Publish:Mon, 10 Feb 2020 11:09 PM (IST) Updated:Mon, 10 Feb 2020 11:09 PM (IST)
80 वाहनों पर लगाए रिफ्लेक्टर, यातायात नियमों की पालना का पढ़ाया पाठ
80 वाहनों पर लगाए रिफ्लेक्टर, यातायात नियमों की पालना का पढ़ाया पाठ

जागरण संवाददाता, फतेहाबाद :

सरबत दा भला संस्था की ओर से ट्रैफिक जागरूकता अभियान चलाया गया। ट्रैफिक थाना प्रभारी रामधन ने अनाज मंडी में संस्था के इस अभियान में शिरकत की। संस्था की और से करीब 80 वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए गए। इस अवसर पर व्यापार मंडल से रमेश कुमार ने भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में मंडी में गेहूं का सीजन शुरू होने वाला है। ऐसे में वे यहां पर अतिक्रमण हटाने का प्रयास करे।

थाना प्रभारी रामधन ने बाइक चालकों को भी नियमों का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कहा कि वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करे। इसके अलावा दो से अधिक व्यक्ति बाइक पर ना बैठे।

इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष सुरेन्द्र गाबा, सिटी वेलफेयर क्लब अध्यक्ष विनोद अरोड़ा, केदार जागड़ा, विकास गोयल, युवराज बिश्नोई आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी