वकीलों ने किया वर्क सस्पेंड

जासं, फतेहाबाद: दादरी बार एसोसिएशन के आह्वान पर बृस्हपतिवार को फतेहाबाद के वकीलों ने क

By JagranEdited By: Publish:Fri, 27 Apr 2018 12:16 AM (IST) Updated:Fri, 27 Apr 2018 12:16 AM (IST)
वकीलों ने किया वर्क सस्पेंड
वकीलों ने किया वर्क सस्पेंड

जासं, फतेहाबाद: दादरी बार एसोसिएशन के आह्वान पर बृस्हपतिवार को फतेहाबाद के वकीलों ने कामकाज ठप रखा। इस दौरान किसी वकील ने न्यायिक प्रक्रिया में भाग नहीं लिया। उनकी जगह प्रोक्सी कौंसल ने कोर्ट में उपस्थित होकर केसों में हाजिरी लगवाई। बार एसोसिएशन के प्रधान विनय शर्मा ने बताया कि भिवानी जिले में वकीलों व प्रशासन के बीच विवाद चल रहा है। प्रशासनिक अधिकारियों ने वहां पर वकीलों के साथ अभद्र व्यवहार किया था। उसी के विरोध में वहां के वकीलों ने वर्क सस्पेंड किया हुआ है। दादरी बार एसोसिएशन की कॉल पर यहां कामकाज बंद रखा गया।

chat bot
आपका साथी