आयकर विभाग का सर्वे छापा, व्यापारियों में हड़कंप

संवाद सूत्र, टोहाना : नई अनाजमंडी में शुक्रवार को हिसार की आयकर विभाग की टीम के आग

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Feb 2019 11:49 PM (IST) Updated:Fri, 15 Feb 2019 11:49 PM (IST)
आयकर विभाग का सर्वे छापा, व्यापारियों में हड़कंप
आयकर विभाग का सर्वे छापा, व्यापारियों में हड़कंप

संवाद सूत्र, टोहाना :

नई अनाजमंडी में शुक्रवार को हिसार की आयकर विभाग की टीम के आगमन की सूचना पर आढ़तियों में हड़कंप मच गया। जिसके चलते

कुछ व्यापारी भूमिगत हो गए तथा कुछ अपने बही खातों को दुरुस्त करने में लग गए। आयकर विभाग की टीम ने साढ़े ग्यारह बजे नई अनाज मंडी में एक ही संस्थान में स्थित सतनाम ट्रे¨डग कंपनी व ¨सगला ट्रेडर्स पर दस्तक दी।

एक वाहन में आए तीन अधिकारियों ने वहां बही-खातों की जांच पड़ताल शुरू कर दी। कागजों की जांच का काम 5 बजे तक चलता रहा। इस दौरान आयकर अधिकारियों ने मीडिया को भी अपने बारे में कुछ भी बताने से इन्कार कर दिया। वहीं इस कार्रवाई को केवल रूटीन की कार्रवाई बताया। टीम ने आढ़तियों से भी पूछताछ की।

बताया जाता है कि हिसार से टीडीएस के अधिकारी मुंजाल दो अन्य अधिकारियों के साथ टीडीएस संबंधी जांच करने के लिए आए थे। उन्होंने बही खातों की जांच कर टीडीएस संबंधी रिपोर्ट अपने कब्जे में ली।

chat bot
आपका साथी