एक महीने पहले हुई लूटपाट के आरोपित को न पकड़ने पर जताया रोष

टोहाना: एक माह पहले गांव कन्हड़ी की महिला सावित्री देवी को गांव में छोड़ने के

By JagranEdited By: Publish:Sun, 10 Feb 2019 10:45 PM (IST) Updated:Sun, 10 Feb 2019 10:45 PM (IST)
एक महीने पहले हुई लूटपाट के आरोपित को न पकड़ने पर जताया रोष
एक महीने पहले हुई लूटपाट के आरोपित को न पकड़ने पर जताया रोष

संवाद सूत्र, टोहाना: एक माह पहले गांव कन्हड़ी की महिला सावित्री देवी को गांव में छोड़ने के बहाने बाइक सवार द्वारा लूटपाट के मामले में शहर पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न करने पर लोगों ने थाना में पहुंचकर रोष जताया।

गौरतलब है कि 9 जनवरी को गांव कन्हड़ी की एक महिला सावित्री देवी जोकि जैन समाधि अस्पताल में कार्यरत है। वह उस दिन सायं 6 बजे अपनी ड्यूटी खत्म करके वापस अपने गांव जाने के लिए बाईपास पर बस का इंतजार कर रही थी। एक युवक जोकि उसे जानता था, उसने उसे उसके गांव में छोड़ने के लिए महिला को बाइक पर बैठा लिया। जबकि कन्हड़ी ले जाने की बजाये व नरवाना की सड़क की ओर जाने लगा तो महिला ने उसका विरोध किया। लेकिन युवक द्वारा उसे गांव कमालवाला में एक काम कहते हुए महिला को एक सुनसान जगह पर ले जाकर उसके द्वारा पहनी हुई सोने की ताबीज उतारने की धमकी दी। महिला द्वारा उसे देने पर इन्कार करने पर युवक ने उसके गले से झपट ली और उसे गिराकर घायल कर दिया। जिससे उसे चोट भी आई। महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। रविवार को थाने में शिकायत लेकर आए पीड़िता सावित्री देवी, कर्मवीर आर्य, राजकुमार आदिवासी, कर्मवीर सैनी, ईश्वर नैन, कृष्ण चंडाल, बलवान ¨सह, कृष्ण आदिवासी, बलवान ¨सह, दारा ¨सह, बंशी लाल, रविकुमार, राममेहर ने बताया कि पुलिस ने एक महीने पहले आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज किया था। लेकिन पुलिस अभी तक आरोपित को ढूंढ नहीं सकी है। ग्रामीणों ने कहा कि अगर जल्द ही आरोपित को नहीं पकड़ गया तो वे एसपी से मिलेंगे।

chat bot
आपका साथी