किसानों का एलान, बराला के कार्यक्रम का करेंगे बहिष्कार

संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा रविवार को आयोजित बैठक के दौरान भाजपा-जजपा नेताओं के बहिष्कार की घोषणा को दोहराते हुए 9 मार्च को एक धार्मिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बने पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व हरियाणा सार्वजनिक ब्यूरो के चेयरमैन का विरोध करने का निर्णय लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 08 Mar 2021 07:00 AM (IST) Updated:Mon, 08 Mar 2021 07:00 AM (IST)
किसानों का एलान, बराला के कार्यक्रम का करेंगे बहिष्कार
किसानों का एलान, बराला के कार्यक्रम का करेंगे बहिष्कार

संवाद सहयोगी, टोहाना:

संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा रविवार को आयोजित बैठक के दौरान भाजपा-जजपा नेताओं के बहिष्कार की घोषणा को दोहराते हुए 9 मार्च को एक धार्मिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बने पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व हरियाणा सार्वजनिक ब्यूरो के चेयरमैन का विरोध करने का निर्णय लिया है।

संयुक्त किसान मोर्चा के संयोजक गुरदियाल सिंह ने बताया कि उन्हें संकेत मिले है कि 9 मार्च को सुभाष बराला भाटिया नगर में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। कार्यक्रम नगर परिषद चेयरमैन पद का चुनाव लड़ने के दावेदार भी पहुंचेंगे। मोर्चा सुभाष बराला को काले झंडे दिखाकर उनका विरोध करेगा।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक गांव में भी मुनादी करवाई जाएगी कि सरकार व उसके समर्थक नेताओं को शादियों व अन्य समारोह में ना बुलाए। संयोजक गुरदियाल सिंह ने कहा कि जब तक तीनों कृषि कानून रद नहीं होते, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा। वही किसान व आढ़ती नेता राजेंद्र समैन ने कहा कि भाजपा व जजपा नेता के आशीर्वाद व नगर परिषद चुनाव लड़ने वालों का भी वह बहिष्कार करेंगे। जिसके लिए संयुक्त किसान मोर्चा घर-घर जाकर उनके विरोध में वोट की अपील करेगा। वहीं उन्होंने भाजपा-जजपा के नेताओं के मुख्य अतिथि के तौर पर फ्लेक्स पर छपे फोटो का भी विरोध करते हुए कहा कि ऐसे फ्लेक्स बाजारों में नहीं लगने दिये जाएंगे। इस अवसर पर अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान रघुबीर सिंह कन्हड़ी, कार्यकारिणी सदस्य राजेंद्र समैन, मछंदर सिंह कन्हड़ी, सेवानिवृत कर्मचारी ईश्वर बूरा, साहब सिंह, गुरनाम सिंह, हरपाल सिंह, रेशम सिंह, रणजीत सिंह ढिल्लो आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी