चुनाव से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों को दिया ईवीएम का प्रशिक्षण

संवाद सूत्र टोहाना लोकसभा चुनावों के मद्देनजर चुनाव से जुड़े अधिकारियों व कर्मचारियों

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Mar 2019 12:43 AM (IST) Updated:Sun, 17 Mar 2019 12:43 AM (IST)
चुनाव से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों को दिया ईवीएम का प्रशिक्षण
चुनाव से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों को दिया ईवीएम का प्रशिक्षण

संवाद सूत्र, टोहाना :

लोकसभा चुनावों के मद्देनजर चुनाव से जुड़े अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए शनिवार को प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एसडीएम सुरेंद्र बेनीवाल ने मतदान कार्य में लगे सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि वे चुनाव आचार संहिता का पालन करते हुए निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शिता से चुनाव संपन्न कराएं । उन्होंने कहा कि मतदान कार्य में नियुक्त सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने दायित्वों के निर्वहन के लिए प्रशिक्षित किया गया है। उन्होंने अपेक्षा की कि सभी अपने दायित्वों को पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाएंगे तथा आपसी समन्वय के साथ काम करते हुए हर गतिविधियों पर निगाह बनाए रखेंगे। आपसी समन्वय, संवाद एवं टीम भावना चुनाव में महत्वपूर्ण साबित होती है। मतदान में लगे सभी अधिकारी एवं पुलिस के जवान किसी भी प्रकार की अफवाह को फैलने से रोके तथा आवश्यक होने पर अपने उच्चाधिकारियों को सूचित करें। उन्होंने कहा कि सेक्टर अधिकारी एवं पुलिस पार्टी मतदान कार्मिकों की मदद के लिए पूरी तरह से तैयार रहेंगे। इस अवसर पर मास्टर ट्रेनर के द्वारा ईवीएम, वीवीपीएटी सहित अन्य चुनावी प्रक्रिया की प्रायोगिक जानकारी दी।

chat bot
आपका साथी