लापरवाही :: सख्त आदेश के बावजूद बाजारों में लोग नहीं लगा रहे मास्क, पुलिस भी बन रही मूक दर्शक

प्रदेश में इस समय कोरोना ने जो रफ्तार पकड़ी है वो रुकने का नाम नहीं ले रही है। ऐसे में गृह मंत्रालय ने जिले के सभी आला अधिकारियों को सख्त आदेश देकर लापरवाही बरतने वाले लोगों पर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। लेकिन फतेहाबाद शहर में ऐसे आदेश लागू होते हुए नजर नहीं आ रहे हैं। दैनिक जागरण ने रविवार को पूरे शहर की पड़ताल की।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 23 Nov 2020 05:27 AM (IST) Updated:Mon, 23 Nov 2020 05:27 AM (IST)
लापरवाही :: सख्त आदेश के बावजूद बाजारों में लोग नहीं लगा रहे मास्क, पुलिस भी बन रही मूक दर्शक
लापरवाही :: सख्त आदेश के बावजूद बाजारों में लोग नहीं लगा रहे मास्क, पुलिस भी बन रही मूक दर्शक

जागरण संवाददाता, फतेहाबाद : प्रदेश में इस समय कोरोना ने जो रफ्तार पकड़ी है वो रुकने का नाम नहीं ले रही है। ऐसे में गृह मंत्रालय ने जिले के सभी आला अधिकारियों को सख्त आदेश देकर लापरवाही बरतने वाले लोगों पर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। लेकिन फतेहाबाद शहर में ऐसे आदेश लागू होते हुए नजर नहीं आ रहे हैं। दैनिक जागरण ने रविवार को पूरे शहर की पड़ताल की।

हर रविवार को पार्किंग से लेकर जवाहर चौक तक संडे मार्केट लगती हैं। सस्ता सामान मिलने के कारण लोग खरीददारी भी करने आते हैं। गृह मंत्रालय द्वारा आदेश के दूसरे दिन नियमों की अनदेखी हुई। जिस विभाग को आदेश दिए तो वो अधिकारी व कर्मचारी नदारद रहे हैं। हालांकि पुलिस कर्मचारियों की गश्त अवश्य दिखी लेकिन उन्होंने मास्क लगाने के लिए प्रेरित किसी को नहीं किया। यहां तक कुछ पुलिस कर्मचारी बैठे रहे तो कुछ पुलिस कर्मचारी बिना मास्क वालों से बात भी करते नजर आए। ऐसे में सख्ती कैसे रही इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।

वही स्वास्थ्य विभाग व नगरपरिषद के कर्मचारी तो नजर तक नहीं आए। जबकि पुलिस कर्मचारी ट्रैफिक व्यवस्था तो बनाई। चालान काटने की जिम्मेदारी नगरपरिषद व स्वास्थ्य विभाग की भी है। नगरपरिषद के अधिकारी मनाते रहे छुट्टियां

कोरोना की किसी दिन छुट्टी नहीं होती, लेकिन यहां पर नप कर्मचारी छुट्टी बनाते रहे। आदेश थे कि नगरपरिषद के कर्मचारी व अधिकारी बिना मास्क वालों के शहर में चालान काटेंगे, लेकिन रविवार को मार्केट खुली होने के बाद भी एक भी कर्मचारी नजर तक नहीं आया। ऐसे में लापरवाही होते लोगों को कंट्रोल कौन करेगा। बिना मास्क वालों के चालान करने के आदेश केवल अभी जिले में कागजों में ही घूम रहे है। अगर ऐसी ही व्यवस्था और लापरवाह लोग रहे तो कोरोना अगले कुछ ही दिनों में रिकॉर्ड तोड़ देगा। दुकानदारों पर दिखानी होगी सख्ती

दीपावली पर्व पर दुकानदारों को छूट दी गई थी, लेकिन अब त्योहार भी निकल गए है। ऐसे में दुकानदारों पर सख्ती दिखानी होगी। अगर दुकानदार अपनी दुकान के अंदर मास्क नहीं लगाएगा तो उसका चालान किया जाना चाहिए। वही शारीरिक दूरी का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। अगर किसी दुकान में भीड़ नजर आती है तो उसका चालान होना चाहिए। अगर दुकानदारों पर सख्ती दिखेगी तो वो भी अपने ग्राहकों को मास्क लगाने के लिए कहेंगे। अगर कोरोना से बचना है तो मास्क अवश्य लगाना चाहिए। अगर मास्क नहीं लगाएंगे तो हम खुद बीमार हो रहे है और लोगों को भी संक्रमित कर रहे है। सरकार ने आदेश दिए है उसकी पालना की जा रही है। मास्क न लगाने वालों पर सख्ती की जाएगी।

- डा. नरहरि सिंह बांगड़, उपायुक्त फतेहाबाद

chat bot
आपका साथी