छात्राओं ने चलाया सफाई अभियान

संवाद सूत्र भट्टूकलां राजकीय महाविद्यालय में एनएसएस शिविर के छठे दिन महिला स्वयं सेविकाओं ने माचरा मंडी व प्रताप नगर में सफाई अभियान चलाया। स्वयं सेविकाओं ने डोर टू डोर अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता के बारे में जागरूक किया

By JagranEdited By: Publish:Sun, 14 Mar 2021 07:48 AM (IST) Updated:Sun, 14 Mar 2021 07:48 AM (IST)
छात्राओं ने चलाया सफाई अभियान
छात्राओं ने चलाया सफाई अभियान

संवाद सूत्र, भट्टूकलां : राजकीय महाविद्यालय में एनएसएस शिविर के छठे दिन महिला स्वयं सेविकाओं ने माचरा मंडी व प्रताप नगर में सफाई अभियान चलाया। स्वयं सेविकाओं ने डोर टू डोर अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता के बारे में जागरूक किया। सहायक प्रोफेसर अमित कुमार ने पर्यावरण संरक्षण के बारे में जानकारी देकर अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज हम विकास के मार्ग पर भले ही आगे बढ़ रहे है। लेकिन कही न कही विकास के नाम पर पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहे है। अब ऐसी स्थिति में पहुंच गए है जब पर्यावरण संरक्षण के बिना लंबे समय तक जीवित नही रह सकते।

उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि औद्योगिकीकरण के नाम पर पेड़ों की कटाई की जा रही है। बढ़ती जनसंख्या के कारण भी पर्यावरण संकट गहराता जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमें वन संरक्षण पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए। जितने अधिक पेड़ पौधे होंगे वातावरण उतना ही अधिक स्वच्छ होगा। सहायक प्रोफेसर ज्योति झाझड़ा व मदनलाल ने भी स्वयं सेविकाओं को जागरूक किया। एनएसएस महिला यूनिट इंचार्ज डा. रेखा रानी ने स्वयं सेविकाओं को समाज सेवा से जुड़े कार्यों में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने के बारे में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि हमारे समाज में अनेक प्रकार की कुरीतियां व्याप्त है। जो कि समाज को दीमक की भांति अंदर से खोखला कर रही है। ऐसे में स्वयं सेविकाओं को लोगों को जागरूक करने के लिए अपना अहम योगदान देना चाहिए। लोगों में जागरूकता लाकर ही सभ्य समाज की स्थापना की जा सकती है।

chat bot
आपका साथी