दो और जाट भूना के सामुदायिक अस्पताल में हुए भर्ती

जागरण संवाददाता, फतेहाबाद: ढाणी गोपाल के पास खैरी रोड पर पुलिस व प्रदर्शनकारियों के बीच हुई झड़प में

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Mar 2017 01:00 AM (IST) Updated:Sat, 25 Mar 2017 01:00 AM (IST)
दो और जाट भूना के सामुदायिक अस्पताल में हुए भर्ती
दो और जाट भूना के सामुदायिक अस्पताल में हुए भर्ती

जागरण संवाददाता, फतेहाबाद: ढाणी गोपाल के पास खैरी रोड पर पुलिस व प्रदर्शनकारियों के बीच हुई झड़प में घायल हुए प्रदर्शनकारियों का अस्पताल में आना जारी है। शुक्रवार को दो और जाट सामुदायिक अस्पताल में भर्ती हुए है। वहीं जिन तीन लोगों को अग्रोहा रेफर किया गया था उन्हें छुट्टी दे दी गई। अभी तक इस मामले में 30 लोग सामुदायिक अस्पताल से उपचार ले रहे है। हालांकि अभी केवल दो ही लोग अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने अभी तक इस मामले में केवल शिकायत ही दर्ज की है।

शुक्रवार को खैरी निवासी शमशेर ¨सह व दिनेश उर्फ काला भूना के सामुदायिक अस्पताल में भर्ती हुए। चिकित्सकों ने इनका प्राथमिक उपचार शुरू कर दिया है। अस्पताल में उपचाराधीन मामले में शमशेर ¨सह ने बताया कि 19 मार्च को वे धरना स्थल पर आ रहे थे। लेकिन पुलिस ने बिना हमारी बात सुने ही फाय¨रग कर दी है। जिससे वे घायल हो गये। उन्होंने आरोप लगाया कि अगर वे मौके से नहीं भागते तो पुलिस उनको मार डालती। वहीं उन्होंने पुलिस प्रशासन पर कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं अग्रोहा मेडिकल में भर्ती तीन घायलों को छुट्टी दे दी गई है। अभी तक 30 लोगों ने भूना के अस्पताल से उपचार ले लिया है। जिसमें से 28 लोगों का उपचार कर छुट्टी दे दी गई है।

--ढाणी गोपाल में धरना जारी

ढाणी गोपाल में धरना जारी है। धरने की अध्यक्षता करते हुए जाट संघर्ष समिति के युवा जिला प्रधान बलवान ¨सह ने बताया कि उनका धरना जारी है। हालांकि धरना स्थल पर संख्या कम की गई है। उन्होंने कहा कि वे केवल 26 मार्च का इंतजार कर रहे है। बैठक के बाद ही धरने को लेकर फैसला किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस ने उनके समाज के लोगों पर हमला कर एक गलत काम किया है। उनके समाज के लोगों ने भूना के अस्पताल में उपचार लिया है। लेकिन अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि एक दिन पूर्व ही यशपाल मलिक उपायुक्त से मिलें। उन्होंने एसपी की कॉल डिटेल निकलवाने की मांग की है। उन्होंने आरोपी पुलिस कर्मचारियों पर मामला दर्ज करने की मांग की है।

--भूना के थाना प्रभारी जयभगवान ने कहा कि अस्पताल की तरफ से रूका मिला है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि धरना स्थल के आस पास पुलिस की सुरक्षा कड़ी है। सभी पुलिस कर्मचारियों का कहा गया है कि वे अपनी डयूटी इमानदारी से करें।

chat bot
आपका साथी