तीरंदाजी प्रतियोगिता में 14 पदक जीते

हिसार में संपन्न हुई 37वीं राज्य स्तरीय महिला तीरंदाजी प्रतियोगिता में शहर के तीदांजों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए टीम व इंडिविजुअल इवेंट तीन स्वर्ण, नौ रजत और दो कांस्य पदक जीते हैं। यह प्रतियोगिता 31 अगस्त से 4 सितंबर तक आयोजित की गई थी।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 06 Sep 2018 07:57 PM (IST) Updated:Thu, 06 Sep 2018 07:57 PM (IST)
तीरंदाजी प्रतियोगिता में 14 पदक जीते
तीरंदाजी प्रतियोगिता में 14 पदक जीते

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद : हिसार में संपन्न हुई 37वीं राज्य स्तरीय महिला तीरंदाजी प्रतियोगिता में शहर के तीरदांजों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए व्यक्तिगत स्पर्धा में तीन स्वर्ण, नौ रजत और दो कांस्य पदक जीते हैं। प्रतियोगिता 31 अगस्त से 4 सितंबर तक आयोजित की गई थी।

यह जानकारी देते हुए जिला तीरंदाजी संघ के सचिव नीरज वशिष्ठ ने बताया कि अंडर-9 के इंडियन राउंड में धानी ने कांस्य, जबकि कंपाउंड राउंड में मीनल ने स्वर्ण पदक जीता। अंडर-14 के इंडियन राउंड में अन्नू सैनी, बॉबी, ¨डपल व श्रद्धा ने टीम इवेंट में रजत, जबकि बॉबी ने व्यक्तिगत राउंड में कांस्य पदक अपने नाम किया। रिकर्व राउंड में नंदिनी चौहान, सान्या शर्मा, कशिश व विधि यादव टीम इवेंट ने स्वर्ण पदक निशाना लगाया। वहीं कुसुम ने कंपाउंड के व्यक्तिगत राउंड में अपनी साथी सीरत से अधिक अंक प्राप्त करके स्वर्ण पदक जीता। सीरत को रजत पदक से संतुष्ट होना पड़ा। अंडर-17 आयुवर्ग में बॉबी, अन्नू सैनी, मुस्कान सैनी व ¨डपल ने इंडियन राउंड के टीम इवेंट में रजत, रिकर्व राउंड के टीम में हिमांशी, आर्ची यादव, रिया तेवतिया, श्वेता ¨सह और कंपाउंड राउंड में पूजा शर्मा, गुंजन ¨सह, प्रिया और डॉली ने रजत पदक पर निशाना लगाया। इनके अलावा अंडर-20 के इंडियन राउंड के टीम इवेंट में निहारिका कौशिक, शिखा शर्मा, ट्विंकल ¨सह ने रजत और निहारिका ने व्यक्तिगत इवेंट में रजत पदक जीता। वहीं रिकर्व राउंड में प्रीति, श्वेता ¨सह, आर्ची यादव व रिया तेवतिया की जोड़ी ने टीम इवेंट में रजत पदक अपने नाम किया। सीनियर वर्ग के इंडियन राउंड के टीम इवेंट में शिखा शर्मा, अदिति भाटिया, मुस्कान सैनी व रूबी ने रजत पदक और रिकर्व राउंड के टीम इवेंट में प्रीति, प्रतिष्ठा मिश्रा, सिमरनजीत कौर, रितिका यादव ने कांस्य पदक और सपना धनखड़ ने कंपाउंड राउंड व्यक्तिगत स्पर्धा में रजत पदक जीता। पदक जीतने पर जिला तीरंदाजी संघ के प्रधान सुरेंद्र तेवतिया ने बधाई दी। टीम के साथ कविता, निधि और ऊषा कोच व टीम मैनेजर के तौर पर हिसार गई थी।

chat bot
आपका साथी