बेहतर करियर के लिए कौशल पर ध्यान दें छात्र : राज नेहरू

जेसी बोस(वाईएमसीए) विश्वविद्यालय के कुलपति राज नेहरू ने छात्रों को संदेश दिया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 09 Dec 2021 05:09 PM (IST) Updated:Thu, 09 Dec 2021 05:09 PM (IST)
बेहतर करियर के लिए कौशल 
पर ध्यान दें छात्र : राज नेहरू
बेहतर करियर के लिए कौशल पर ध्यान दें छात्र : राज नेहरू

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद : जेसी बोस(वाईएमसीए) विश्वविद्यालय के कुलपति राज नेहरू ने छात्रों को जीवन में लक्ष्य निर्धारित करने और उसे प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि छात्र केवल सिर्फ डिग्री हासिल करने को लक्ष्य न बनाएं, अपितु बेहतर करियर के लिए कौशल और ज्ञान हासिल करने पर ध्यान दें।

कुलपति विश्वविद्यालय के नव प्रवेशित छात्रों के लिए डीन छात्र कल्याण कार्यालय द्वारा आयोजित प्रेरणा कार्यक्रम (इंडक्शन प्रोग्राम) को संबोधित कर रहे थे। विश्वविद्यालय द्वारा विभिन्न स्नातक पाठ्यक्रमों के नए प्रवेशित छात्रों के लिए आफलाइन एवं आनलाइन मोड में एक सप्ताह का प्रेरणा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसमें 1300 से अधिक छात्र चरणबद्ध तरीके से हिस्सा ले रहे हैं। इससे पूर्व सत्र का शुभारंभ कुलपति राज नेहरू द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कारपोरेट क्षेत्र में एचआर प्रोफेशनल के रूप में दो दशकों से अधिक का अनुभव रखने वाले राज नेहरू ने छात्रों को समय प्रबंधन के लिए कुछ उपयोगी टिप्स भी दिए। उन्होंने छात्रों से जीवन में संतुलन बनाने को कहा। कुलपति ने कहा कि छात्रों को शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ सामाजिक, खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी शामिल होना चाहिए।

कौशल और ज्ञान को एक अच्छे करियर की कुंजी बताते हुए प्रौद्योगिकी विकास ने कामकाज के माहौल में व्यापक बदलाव किया है। इस बदलते माहौल में काम करने के लिए भी खुद को तैयार करना होगा। उन्हें खुद को अपडेट रखना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को करियर व रोजगार की जरूरतों के अनुरूप भी साफ्ट स्किल्स एवं प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके अलावा उनके लिए रुचिकर गतिविधियां भी आयोजित की गई, जिसमें टीम निर्माण गतिविधियां, विशेषज्ञ व्याख्यान, और कैंपस ओरिएंटेशन सत्र शामिल है।

chat bot
आपका साथी