चोरों ने दो घर व एक कबाड़ गोदाम को बनाया निशाना

शहर में अलग-अलग जगह दो घरों व एक कबाड़ गोदाम से चोरों ने लाखों का सामान चोरी कर लिया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 15 Aug 2022 06:25 PM (IST) Updated:Mon, 15 Aug 2022 06:25 PM (IST)
चोरों ने दो घर व एक कबाड़ 
गोदाम को बनाया निशाना
चोरों ने दो घर व एक कबाड़ गोदाम को बनाया निशाना

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद : शहर में अलग-अलग जगह दो घरों व एक कबाड़ गोदाम से चोरों ने लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। ओम एन्क्लेव अमर नगर के रहने वाले संतोष कुमार ने पुलिस को बताया कि 11 अगस्त को वे घर का ताला लगाकर परिवार के साथ चंडीगढ़ चले गए थे। अब वे वापस लौटे तो पाया कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर पता चला कि चोर करीब एक लाख रुपये, सोने का हार, एक जोड़ी टाप्स, दो जोड़ी झुमके, नौ अंगूठी, एक लटकन, एक चूड़ी सहित चांदी का सामान चोरी कर ले गए हैं। नकदी सहित करीब 10 लाख रुपये का सामान चोरी हुआ है। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। चोरों की तलाश की जा रही है। पंजाब गया परिवार, चोरों ने खंगाला घर

सेक्टर-55 में रहने वाले रमेशचंद्र ने पुलिस को बताया कि राखी के त्योहार पर वे परिवार सहित पंजाब गए थे। सुबह उनके पड़ोसी ने फोन पर उनके घर में चोरी की सूचना दी। वे तुरंत वापस लौटे। जांच करने पर पता चला कि चोर 38 हजार रुपये, वीडियो कैमरा, हाथ की घड़ी, चांदी के सिक्के व अन्य सामान चोरी कर ले गए हैं। नशीला पदार्थ सुंघा कर कबाड़ गोदाम में चोरी

गौंछी के जीवन नगर में कबाड़ गोदाम चलाने वाले संजय खटाना ने अपनी शिकायत में बताया है कि रविवार तड़के तीन बजे उनके गोदाम में महंगी कार से करीब छह लोग पहुंचे। सभी कार से उतरकर गोदाम में तैनात सुरक्षा कर्मचारियों को कुछ नशीला पदार्थ सुंघा दिया। इससे सुरक्षा कर्मचारी बेहोश हो गए। इसके बाद बदमाशों में से एक गोदाम के मुख्य द्वार को फांदकर अंदर घुसा और द्वार को खोल दिया। सभी बदमाश फोन कर ट्रैक्टर मंगाए और गोदाम में रखे मेटल से भरे 29 कट्टे अपने ट्रैक्टर में लादकर फरार हो गए। 29 कट्टे में करीब 1250 किलो मेटल भरे थे। बाजार में उसकी कीमत करीब 3.50 लाख रुपये है। बदमाशों का यह करतूत सीसीटीवी में कैद हो गई। बदमाशों ने एक से डेढ़ घंटे तक यह वारदात की और फरार हो गए। होश में आने के बाद रविवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे सुरक्षा कर्मचारियों ने गोदाम में चोरी होने की सूचना दी। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। फिलहाल मुजेसर थाना की पुलिस मामले की जांच कर रही है।

chat bot
आपका साथी