राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में जिला बना ओवरऑल चैंपियन

फतेहाबाद में स्कूल गेम्स फेडरेशन की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय अंडर-14 तीरंदाजी प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने सात स्वर्ण, तीन रजत और एक कांस्य पदक जीता। जीतकर लौटे तीरंदाजों का सेक्टर-16 स्थित जिला शिक्षा कार्यालय में शिक्षा अधिकारी सतेंद्र कौर वर्मा और शशि अहलावत ने स्वागत किया। प्रतियोगिता चार से छह सितंबर तक हुई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 06 Sep 2018 07:55 PM (IST) Updated:Thu, 06 Sep 2018 07:55 PM (IST)
राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में जिला 
बना ओवरऑल चैंपियन
राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में जिला बना ओवरऑल चैंपियन

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद : फतेहाबाद में स्कूल गेम्स फेडरेशन की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय अंडर-14 तीरंदाजी प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने सात स्वर्ण, तीन रजत और एक कांस्य पदक जीता। जीतकर लौटे तीरंदाजों का सेक्टर-16 स्थित जिला शिक्षा कार्यालय में शिक्षा अधिकारी सतेंद्र कौर वर्मा और शशि अहलावत ने स्वागत किया। प्रतियोगिता चार से छह सितंबर तक हुई।

सहायक शिक्षा अधिकारी (खेल) बुद्धिराम धनखड़ और मौलिक शिक्षा अधिकारी (खेल) हरबीर अधाना ने बताया कि इनमें से चार तीरंदाजों बॉबी सैनी, अन्नू सैनी, डिंपल और काव्यांश पॉल का आंध्र प्रदेश में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया है। इंडियन राउंड के टीम इवेंट में डीएवी बल्लभगढ़ बॉबी सैनी, अन्नू सैनी, राजकीय विद्यालय साहूपुरा की ¨डपल और अंशु डागर स्वर्ण पदक जीता। इसके अलावा बॉबी सैनी ने व्यक्तिगत स्पर्धा के 20 व 30 मीटर भी स्वर्ण पदक और अन्नू सैनी ने दोनों में रजत पदक और डिंपल ने 30 मीटर में कांस्य पदक जीता। लड़कियों के बेहतर प्रदर्शन के आधार पर टीम को ओवर ऑल चैंपियन भी घोषित किया गया। इनके अलावा द्रोणाचार्य पब्लिक स्कूल के हिमांशु शर्मा, डीएवी एनआइटी के काव्यांश पॉल, डीएवी सेक्टर-14 के दिव्यांश चौधरी और डीएवी बल्लभगढ़ के दीपांशु शर्मा ने टीम इवेंट में कांस्य पदक जीता। इसके अलावा काव्यांश पॉल ने व्यक्तिगत स्पर्धा ने रजत पदक जीता है। जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि इन विद्यार्थियों की वजह से फरीदाबाद का गौरव बढ़ा है। प्रत्येक अभिभावक व अध्यापक को अपने बच्चों को खेल के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। इस दौरान तीरंदाजी कोच दीपक अहलावत भी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी