ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले जवानों को याद किया

दिल्ली डिवीजन के निर्देशानुसार रेलवे सुरक्षा बल फरीदाबाद की ओर से ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले जवानों को याद किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Oct 2020 07:30 PM (IST) Updated:Mon, 26 Oct 2020 07:30 PM (IST)
ड्यूटी के दौरान जान गंवाने  वाले जवानों को याद किया
ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले जवानों को याद किया

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद : दिल्ली डिवीजन के निर्देशानुसार रेलवे सुरक्षा बल फरीदाबाद की ओर से ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले जवानों की स्मृति में सेलिब्रेटिग पुलिस कमेमरेशन (स्मृति) वीक का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार सुबह दिवंगत जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए दो मिनट का मौन रखा गया था। वहीं, उनके सम्मान में शाम को रन फार यूनिटी का आयोजन किया गया।

आरपीएफ थाना प्रभारी श्वेत कमल ने कहा कि आरपीएफ का उद्देश्य यात्रियों को सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचाना होता है। इस ड्यूटी को निभाने में कई जवानों की जान भी चली जाती है। उनकी कर्तव्य परायणता को याद रखना और अन्य साथियों को याद दिलाने के लिए उद्देश्य से साप्ताहिक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी