शादी-समारोह में बर्तन की टेंशन खत्म, फरीदाबाद में नगर निगम ने किया बड़ा एलान

बर्तन बैंक से गरीब तबके के लोगों को भी राहत मिलेगी। शादी विवाह जैसे कार्यक्रमों के दौरान इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक थर्माकोल के बर्तनों को मात देने और पर्यावरण को सुधारने के लिए नगर निगम ने बर्तन बैंक खोले हैं।

By Jagran News NetworkEdited By: Publish:Tue, 16 Feb 2021 12:33 PM (IST) Updated:Tue, 16 Feb 2021 12:33 PM (IST)
शादी-समारोह में बर्तन की टेंशन खत्म, फरीदाबाद में नगर निगम ने किया बड़ा एलान
Municipal corporation is going to make utensil bank in Faridabad

फरीदाबाद, ऑनलाइन डेस्क। दिल्ली से सटी औद्योगिक नगरी के लोगों के लिए फरीदाबाद नगर निगम एक ऐसी स्कीम लेकर आया है, जिसमें वह शादी-समारोह के दौरान खाना बनाने के लिए मुफ्त में स्टील के बर्तन किराये पर मुहैया कराएगा। इसका मकसद पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है। सबसे अच्छी बात है कि शादी और अन्य समारोह में बर्तन देने की एवज में फरीदाबाद नगर नगर किसी तरह का कोई किराया भी नहीं लेगा। वह बर्तन उधार देगा और फिर काम पूरा हो जाने पर लौटाना होगा। निगम की मानें तो उसकी इस योजना से शहर के लोग उत्साहित और इससे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी हमें मदद मिलेगी। 

नगर निगम खोलेगा बर्तन बैंक

अब आप बस एक कॉल पर फरीदाबाद नगर निगम से मुफ्त में स्टील के बर्तन ले सकेंगे। फिर तय समय के बाद इन्हें वापस भी करना होगा। सरकार भी लगातार लोगों को जागरूक कर रही है कि वह प्लास्टिक से बनी वस्तुएं कम से कम ख़रीदे। बर्तन बैंक से गरीब तबके के लोगों को भी राहत मिलेगी। जन्मदिन उत्सव में अक्सर लोग प्लास्टिक निर्मित गिलास थायां स्माल करते थे। शादी विवाह जैसे कार्यक्रमों के दौरान इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक थर्माकोल के बर्तनों को मात देने और पर्यावरण को सुधारने के लिए नगर निगम ने बर्तन बैंक खोले हैं। आपको बताना होगा कि वह बर्तन कितने दिनों के लिए ले जा रहा है। इसके बाद बर्तन लेने के लिए उपभोक्ता को अपना एक आइडी प्रूफ देना होगा। आपको 8851776220 इस नंबर पर कॉल करके बर्तन मिल जाएंगे। 

बर्तन लेने के लिए पूरी करनी होंगे कई शर्तें लोगों को नगर निगम के फोन नंबर पर संपर्क करना होगा वहां से बताया जाएगा कि वह इस सुविधा का लाभ कैसे उठा सकते हैं।   जिसे बर्तन बैंक लेने हैं तो उसे अपना एक आईडी प्रूफ देना होगा।आपको 8851776220 इस नंबर पर कॉल करके बर्तन मिल जाएंगे ।  आपको बताना होगा कि वह बर्तन कितने दिनों के लिए ले जा रहा हैं।

प्लास्टिक के इस्तेमाल पर लगेगी रोक

महासागर में प्लास्टिक छोटे-छोटे टुकड़ों में टूट जाता है, जिसके परिणामस्वरूप माइक्रोप्लास्टिक एक गंभीर पारिस्थितिक समस्या बन रहा है।प्लास्टिक  कभी भी पूरी तरह से ख़राब नहीं होती हैं, जिससे पता चलता है कि उनमें से अधिक कंपनियों द्वारा उत्पादित की जाती हैं, और अधिक पर्यावरण में पेश की जाती हैं।  प्लास्टिक  के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने से इस महान प्रभाव को कम करने में मदद मिलेगी। पर्यावरण को साफ और स्वच्छ रखना हम सभी का कर्तव्य है।शहर में गुरुद्वारों और सामाजिक संस्थानों की मदद से खोले जाने वाले इन बर्तन बैंक के जरिए लोग स्टील के बर्तनों को कुछ नियमों का पालन करके फ्री में इस्तेमाल करने के लिए ले जा सकते हैं। नगर निगम ने बर्तन बैंक बनाकर लोगों की सोच बदलने का प्रयास किया  हैं।  साफ-सफाई केवल सफाई कर्मचारियों की ही जिम्मेदारी नहीं है, यह हम सभी नागरिकों की भी जिम्मेदारी है।

chat bot
आपका साथी