विशेष, मेधांश व दीपिका शर्मा चमके

नगर निगम खेल परिसर में शुरू हुई दो दिवसीय जिला स्तरीय किक बॉक्सिग प्रतियोगिता में 200 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता के विजेता सात से नौ जून को हिसार में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 May 2019 07:55 PM (IST) Updated:Sun, 05 May 2019 06:30 AM (IST)
विशेष, मेधांश व दीपिका शर्मा चमके
विशेष, मेधांश व दीपिका शर्मा चमके

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद : नगर निगम खेल परिसर में शुरू हुई दो दिवसीय जिलास्तरीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में 200 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता के विजेता सात से नौ जून को हिसार में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता के पहले दिन विशेष सिंह ने सबसे अधिक मुकाबले जीते। पहले दिन 7-9 व 10-12 आयुवर्ग में विभिन्न मुकाबले संपन्न कराए गए।

जिला फरीदाबाद किक बॉक्सिंग संघ के महासचिव संतोष अग्रवाल ने बताया कि 7-9 वर्ष आयुवर्ग के 22 किलोग्राम की प्वाइंट फाइट में मेधांश सिंह व बालिका वर्ग में दीपिका शर्मा ने पहला स्थान प्राप्त किया। 26 किलोग्राम वर्ग में विशेष सिंह ने, 30 किलोग्राम वर्ग में वैष्णवी ग्रोवर, 32 किलो में सात्विक पोखरेल ने पहला स्थान प्राप्त किया। इसके बाद लाइट कॉन्टेक्ट इवेंट कराए गए। 23 किलोग्राम वर्ग में मेधांश सिंह ने पहला और आर्यन ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 32 किलोग्राम सात्विक व आरव ने पहला और दूसरा स्थान हासिल किया। 26 किलाग्राम वर्ग में दीपिका शर्मा ने पहला और व राशि ने दूसरा स्थान हासिल किया। किक लाइट इवेंट के 24 किलोग्राम भार वर्ग में विशेष सिंह ने प्रथम व मोनू यादव द्वितीय रहे। 30 किलोग्राम में अर्नव श्रीवास्तव व आदित्य रावत ने क्रमश: पहला व दूसरा स्थान हासिल किया। इसके बाद 10-12 वर्ष आयुवर्ग के मुकाबले में संपन्न कराए गए। 28 किलोग्राम के प्वाइंट फाइट में शुभम प्रथम व सोहेल अली द्वितीय रहे। 32 किलोग्राम वर्ग में ललित बघेल ने स्वर्ण और शिव पंडित ने रजत पदक जीता। 37 किलोग्राम में गीतांश लाल व अंकुश ने क्रमश: स्वर्ण व रजत पदक जीता।

प्रतियोगिता के समापन पर डिप्टी मेयर मनमोहन गर्ग मुख्य अतिथि, समारोह की अध्यक्षता डीएवी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सतीश आहूजा करेंगे और विशिष्ट अतिथि क्रीड़ा भारती के जिलाध्यक्ष आनंद महता होंगे।

chat bot
आपका साथी