मेवला महाराजपुर में बनेगा स्वास्थ्य केंद्र

फोटो परिचय-- फरीदाबाद--। केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर मेवला महाराजपुर में शहरी स्वास्थ्य केंद्र की आधारशिला रखते हुए।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 02 Feb 2019 07:05 PM (IST) Updated:Sat, 02 Feb 2019 07:05 PM (IST)
मेवला महाराजपुर में 
बनेगा स्वास्थ्य केंद्र
मेवला महाराजपुर में बनेगा स्वास्थ्य केंद्र

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद: केंद्रीय न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने शनिवार को गांव मेवला महाराजपुर में लगभग 10 करोड़ 60 लाख रुपये की लागत से बनने वाले शहरी स्वास्थ्य केंद्र की आधारशिला रखी। यह स्वास्थ्य केंद्र 14 माह में बनकर तैयार हो जाएगा।

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र आधुनिक तकनीकी मशीनों से युक्त इमारत बनेगी। स्वास्थ्य केंद्र के कॉर्डिक सेंटर बनाया जाएगा। इसमें नई स्टेंट डालने की मशीन भी लगाई जाएगी। लगभग दो लाख लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा इस स्वास्थ्य केंद्र में मिलेगी। स्वास्थ्य केंद्र बेसमेंट सहित तीन मंजिला बनाया जाएगा। ग्राउंड फ्लोर पर पांच ओपीडी, एक सैंपल कलेक्शन रूम, एक प्लास्टर रूम, एक्स-रे रूम बनाया जाएगा। प्रथम तल पर तीन प्रोसिजर रूम, एक ओपीडी, एक दिव्यांगजन रूम, एक एनसीडी रूम, एक लेबर रूम महिला वार्ड और अलग-अलग शौचालय बनाए जाएंगे। इसी प्रकार द्वितीय तल पर एक आइसीटीसी, एक पैरामेडिकल आयुष रूम, दो ओपीडी, एक वेटिंग रूम तथा तीन अलग-अलग महिला वार्ड शौचालय युक्त बनाए जाएंगे। उन्होंने आगे बताया कि तृतीय तल पर दो स्टोर, दो लैबोरेट्री, एक वेटिंग रूम तथा तीन महिला वार्ड शौचालय युक्त बनाए जाएंगे। स्वास्थ्य केंद्र में एक रैंप तथा दो लिफ्ट भी लगाई जाएंगी। यह 30 बैड का अस्पताल बनेगा और इसमें 24 घंटे लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं दी जाएंगी। इस स्वास्थ्य केंद्र में एक वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी, तीन चिकित्सा अधिकारी तथा लैब तकनीशियन सहित स्टॉफ नर्स व अन्य स्टॉफ नियुक्त किया जाएगा। इस अवसर पर दीपक बैंसला, धारा चपराना, पार्षद हेमा बैंसला, मन्नू त्रिखा, सरजीत ¨सह मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी