ढाई महीने से लापता महिला को पानीपत से सकुशल लाई पुलिस

डबुआ क्षेत्र से ढाई महीने से लापता महिला को पुलिस की मिसिग सेल पानीपत से सकुशल लेकर आई है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 19 Jan 2022 08:38 PM (IST) Updated:Wed, 19 Jan 2022 08:38 PM (IST)
ढाई महीने से लापता महिला को पानीपत से सकुशल लाई पुलिस
ढाई महीने से लापता महिला को पानीपत से सकुशल लाई पुलिस

जासं, फरीदाबाद: डबुआ क्षेत्र से ढाई महीने से लापता महिला को पुलिस की मिसिग सेल पानीपत से सकुशल लेकर आई है। महिला को उसके स्वजन को सौंप दिया है। 3 नवंबर 2021 को महिला के पति ने डबुआ थाने में पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि उसकी पत्नी बिना किसी को कुछ बताए घर से चली गई। उसने पत्नी को ढूंढने का हर संभव प्रयास किया परंतु उसे उसकी कोई भी जानकारी नहीं मिल सकी। डबुआ थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा ने मामले की जांच मिसिग सेल को सौंपी। मिसिग सेल ने जांच में महिला के पानीपत में होने का पता लगाया। सूचना मिलते ही टीम पानीपत के लिए रवाना हो गई। काफी खोजबीन के बाद महिला को पानीपत के नुरवाला चौक से ढूंढ निकाला। पुलिस टीम महिला को फरीदाबाद ले आई। यहां महिला की बातचीत उसके पति से कराई गई। महिला ने बताया कि उसका पति के साथ काफी समय से झगड़ा चल रहा था। इसलिए वह नाराज होकर चली गई थी। पुलिस ने दोनों को समझाकर सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद महिला को उसके पति के साथ भेज दिया। दोनों को दोबारा झगड़ा न करने की हिदायत दी।

chat bot
आपका साथी