15 दिन में पुलिस ने किए 8177 चालान

जिले में 5 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक चलाए गए विशेष अभियान के तहत पुलिस ने कई चालान किए।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 08:14 PM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 08:14 PM (IST)
15 दिन में पुलिस ने 
किए 8177 चालान
15 दिन में पुलिस ने किए 8177 चालान

जासं, फरीदाबाद : जिले में 5 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक चलाए गए विशेष अभियान के तहत पुलिस ने यातायात नियम उल्लंघन के 8177 चालान किए हैं। इनमें 479 चालान दोपहिया वाहन पर तीन सवारी, 205 चालान कार के शीशों पर ब्लैक फिल्म और बाकी अन्य नियम उल्लंघन के चालान किए गए। इस दौरान पुलिस ने 720 वाहनों को जब्त किया। एसीपी हेडक्वार्टर आदर्शदीप सिंह ने बताया कि इस तरह के अभियान समय-समय पर चलाए जाएंगे। उन्होंने शहरवासियों से यातायात नियम पालन की अपील की। उन्होंने बताया कि जिले में दिन-रात नाकाबंदी कर वाहनों की जांच और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के दिशा निर्देश दिए हुए हैं। फरीदाबाद पुलिस यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के साथ सख्ती से निपट रही है। उन्होंने कहा कि लोगों को चाहिए कि सड़क पर किसी भी तरह की लापरवाही ना करें। यातायात नियमों के तहत अपने वाहन को चलाएं।

chat bot
आपका साथी