चालान काटने के बजाय मास्क देकर किया जागरूक

दैनिक जागरण ने श्री खांडल विप्र सभा फरीदाबाद और यातायात पुलिस के साथ मिलकर अजरोंदा चौक पर जागरूकता अभियान चलाया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Sep 2020 06:20 PM (IST) Updated:Tue, 22 Sep 2020 05:10 AM (IST)
चालान काटने के बजाय मास्क देकर किया जागरूक
चालान काटने के बजाय मास्क देकर किया जागरूक

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद : घरों से बाहर निकलने के दौरान मास्क लगाने को लेकर शहरवासी अब जागरूक नजर आ रहे हैं। सड़क पर 90 फीसद लोग मास्क लगाए दिखते हैं। जिला स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि अगर 100 फीसद लोग मास्क लगाकर घरों से निकलें तो कोरोना को हराने में यह महत्वपूर्ण कदम होगा। बिना मास्क घर से निकल रहे लोगों का 500 रुपये का चालान काटने के बजाय 10-15 रुपये कीमत का मास्क दिया जाए और उन्हें इसकी अहमियत बता दी जाए तो 100 फीसद मास्क का लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। इसी सकारात्मक सोच के साथ सोमवार को दैनिक जागरण ने श्री खांडल विप्र सभा फरीदाबाद और यातायात पुलिस के साथ मिलकर अजरोंदा चौक पर जागरूकता अभियान चलाया। यातायात पुलिस ने बिना मास्क सड़क पर मिले लोगों का चालान नहीं किया, बल्कि उन्हें इसकी अहमियत बताई। संस्था की तरफ से मास्क उपलब्ध कराए गए। नागरिकों ने भी वायदा किया कि अब वो मास्क लगाकर ही घर से निकलेंगे। इस दौरान 50 से अधिक लोगों को मास्क देकर जागरूक किया गया।

श्री खांडल विप्र सभा फरीदाबाद के विमल खंडेलवाल ने दैनिक जागरण के इस प्रयास को सराहना। उन्होंने कहा कि कोरोना को हराने में मास्क मददगार है। मास्क की अहमियत को कोरोना प्रभावित देशों ने बखूबी समझा है। उनके साथ नारायण शर्मा और मधुसूदन माटोलिया ने भी मास्क बांटते हुए कोरोना से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक किया। सब-इंस्पेक्टर जयभगवान ने वाहन चालकों को समझाते हुए कोरोना काल में मास्क का महत्व बताया। मैं अधिकतर मास्क लगाकर ही घर से निकलता हूं। आज भूलवश रह गया। आगे से मास्क लगाकर ही घर से बाहर जाऊंगा।

- विजय कुमार मास्क हमारी सुरक्षा के लिए है। पिछले कुछ समय से हम इसे लेकर लापरवाही बरतने लगे थे। अब फिर से इसे लेकर गंभीर होने की जरूरत है।

- एसएन वर्मा दैनिक जागरण का यह अभियान सराहनीय है। लोग को मास्क देकर प्रेरित करना अच्छा कदम है। मेरी समझ में आ गया है कि अब बिना मास्क सड़क पर नहीं जाना है।

- पूजा देवी चालान करने की बजाय लोग को मास्क देकर जागरूक करने का उपाय बेहतर लगा। मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि मास्क लगाकर ही निकलूं। अब इसमें कोताही नहीं होगी।

- गजेंद्र कुमार

chat bot
आपका साथी