संपत्ति कर के बकायेदारों का कटेगा सीवर कनेक्शन

नगर निगम संपत्ति कर के बड़े बकायादारों के घ और संस्थानों के सीवर कनेक्शन काटेगा। साथ ही कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 12 Dec 2019 06:13 PM (IST) Updated:Thu, 12 Dec 2019 06:13 PM (IST)
संपत्ति कर के बकायेदारों 
का कटेगा सीवर कनेक्शन
संपत्ति कर के बकायेदारों का कटेगा सीवर कनेक्शन

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद : नगर निगम संपत्ति कर के बड़े बकायेदारों के घर और संस्थानों के सीवर कनेक्शन काटेगा। साथ ही कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। नगर निगम की ओर से बकायेदारों को नोटिस दे दिया गया है। निगमायुक्त सोनल गोयल ने इस बाबत क्षेत्रीय कर अधिकारियों को आदेश जारी कर दिए हैं।

बता दें कि नगर निगम को शहरवासियों से अप्रैल, 19 तक 270 करोड़ रुपये संपत्ति कर के लेने थे। बकायेदारों ने 30 नवंबर तक 32 करोड़ रुपये जमा करवा दिए थे। इसके बाद अब नगर निगम को शहरवासियों से 238 करोड़ रुपये लेने हैं। सरकारी विभागों पर 39 करोड़ रुपये बकाया चल रहे हैं। शहर में लगभग 1800 यूनिट ऐसी हैं, जिनमें प्रत्येक पर 50 हजार या इससे अधिक राशि बकाया चल रही है।

हमने निगमायुक्त के आदेश पर करीब दस हजार बकायेदारों को नोटिस भेज दिए हैं। नोटिस के साथ ही मूल राशि और ब्याज का भी जिक्र किया है। बकायेदार अगर 31 दिसंबर तक एक मुश्त राशि जमा करवा देते हैं, तो ब्याज माफ किया जाएगा।

-रतन रोहिल्ला, क्षेत्रीय कर अधिकारी, नगर निगम मुख्यालय।

नगर निगम की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। हम राजस्व बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं। बकायेदारों को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए बकाया जमा कराने को आगे आना चाहिए। अगर नोटिस के बाद भी लोगों ने संपत्ति कर की बकाया राशि जमा नहीं करवाई, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

-सोनल गोयल, निगमायुक्त।

chat bot
आपका साथी