ताज्जुब! इतनी आफत के बाद भी जल रहा कूड़ा

औद्योगिक क्षेत्र सेक्टर-58 में बेखौफ कूड़ा जलाया जा रहा है। इसके बाद भी संबंधित विभाग अनजान बने हुए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 02 Nov 2018 01:32 PM (IST) Updated:Fri, 02 Nov 2018 01:32 PM (IST)
ताज्जुब! इतनी आफत के 
बाद भी जल रहा कूड़ा
ताज्जुब! इतनी आफत के बाद भी जल रहा कूड़ा

जागरण संवाददाता, बल्लभगढ़: औद्योगिक क्षेत्र सेक्टर-58 में खुले में पड़े कूड़े को रोजाना जलाने से शहर पर छाई स्मॉग की परत को और ज्यादा बढ़ा रहा है। धुआं होने के कारण लोगों का यहां से पैदल निकलना मुश्किल हो रहा है। आंखों में धुआं लगने से खुजली होनी शुरू हो जाती है।

सेक्टर-58 पूरी तरह से औद्योगिक क्षेत्र है। यहां नगर निगम के सफाई कर्मचारी भी औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण ज्यादा सफाई की तरफ ध्यान नहीं देते हैं। उद्योगों के सफाई कर्मचारी अपने-अपने संस्थान की सफाई करने के बाद कूड़े को खुले में डाल देते हैं। जब भी एक स्थान पर खुले प्लॉट में कूड़ा ज्यादा एकत्रित हो जाता है, तो वहां उद्योगों के सफाई कर्मचारी आग लगा देते हैं। ये आग धीरे-धीरे कूड़े को पूरे दिन जलाती रहती है। कूड़े में काफी मात्रा में तेल के गंदे कपड़े होते हैं, जिससे गहरा काला धुआं पूरे दिन निकलता रहता है। धुआं से शहर के ऊपर जमा स्मॉग की परत का प्रदूषण बढ़ जाता है। धुआं से यहां पर रहने वाले लोगों के लिए सांस लेना मुश्किल हो रहा है। स्थानीय लोगों ने कई बार नगर निगम के अधिकारियों और वार्ड नंबर-एक की पार्षद से भी शिकायत की है, लेकिन अभी तक इसके ऊपर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। नगर निगम को यहां से कूड़ा नियमित उठाना चाहिए, ताकि कोई आग न लगा सके। सेक्टर-58 में कूड़े में आग लगाई जा रही है, इसके बारे में जानकारी नहीं मिली। यहां से कूड़ा उठवा दिया जाएगा, ताकि कोई आग न लगाए और प्रदूषण न बढ़े।

-संदीप अग्रवाल, संयुक्त आयुक्त, नगर निगम एनआइटी फरीदाबाद

chat bot
आपका साथी