घरों में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे

सावन की शुरूआत के साथ ही सोमवार को श्रद्धालुओं ने देवों के देव महादेव शिव को दुग्ध व जलाभिषेक करके प्रसन्न किया। अधिकांश मंदिरों के कपाट खुले नहीं थे। इसलिए बहुत से श्रद्धालुओं ने अपने घर में शिव की आराधना की।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Jul 2020 08:20 PM (IST) Updated:Tue, 07 Jul 2020 06:15 AM (IST)
घरों में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे
घरों में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद : इस बार सावन की शुरुआत भगवान भोलेनाथ को ही समर्पित दिन सोमवार से हुई। श्रद्धालुओं ने देवों के देव महादेव शिव को दुग्ध व जलाभिषेक करके प्रसन्न किया। कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोकने के चलते शहर में सभी बड़े मंदिरों के कपाट बंद हैं। इसलिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने अपने घर पर जलाभिषेक व शिव आराधना की व्यवस्था की।

बल्लभगढ़ में कुछ मंदिर खुले मिले, पर रौनक कम रही और श्रद्धालुओं ने शारीरिक दूरी का ध्यान रखते हुए और चेहरे पर मास्क लगा कर शिवलिग पर जल चढ़ाया, बेल पत्र, पुष्प तथा फल अर्पित करके शिव आराधना की। श्रद्धालुओं ने व्रत रख कर सभी को कोरोना के संकट से निकालने की कामना की। एनआइटी के अधिकांश मंदिर बंद थे, जहां आम श्रद्धालु नहीं जा सके। मंदिर के पुजारियों और कमेटी के सदस्यों ने ही यहां जलाभिषेक किया। कोरोना के चलते इस बार मंदिर नहीं गए। घर में शिव दरबार स्थापित है, वहीं पूजा-अर्चना की। मैंने व्रत भी रखा।

-प्रीति। मैं कई वर्षों से सावन में व्रत रख रही हूं। मैंने घर में रह कर भगवान शिव की पूजा की, अच्छा लगा।

-जुबली। हमारी आस्था भगवान शिव में है। अगर हम जलाभिषेक नहीं कर पाए, तो भी कोई बात नहीं। हमने घर में भोले बाबा की पूजा की है।

-ममता गोयल। मैं पहले सावन में जलाभिषेक को मंदिर ही जाता था। मंदिर नहीं जा पाया, तो सोचा इस बार व्रत रख लूं। घर-परिवार की सुख, समृद्धि के लिए मैंने पहली बार सोमवार का व्रत रखा है।

-ललित शर्मा। मैं हमेशा जलाभिषेक को शिव मंदिर ही जाती थी। अब इस बार मंदिर बंद थे, तो घर में शिव की आराधना की और सबके लिए मंगल कामना प्रार्थना की।

-सत्यवती वर्मा। मैंने शिव भगवान से पूजा-अर्चना के दौरान यही प्रार्थना की कि सब कोरोना से मुक्त हो जाएं, स्वस्थ रहें। सब सावधानी भी बरतें।

-श्वेता शर्मा।

chat bot
आपका साथी