150 के खिलाफ दंगा भड़काने का मुकदमा

जासं, फरीदाबाद : नेहरू कॉलोनी में संजय की हत्या मामले में बृहस्पतिवार को शव के अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस ने करीब 150 लोगों के खिलाफ दंगा भड़काने व धार्मिक भावनाएं भड़काने को आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Aug 2018 08:09 PM (IST) Updated:Fri, 24 Aug 2018 08:09 PM (IST)
150 के खिलाफ दंगा  
भड़काने का मुकदमा
150 के खिलाफ दंगा भड़काने का मुकदमा

जासं, फरीदाबाद : नेहरू कॉलोनी में संजय की हत्या मामले में बृहस्पतिवार को शव के अंतिम संस्कार से पहले हंगामे और पत्थरबाजी में शामिल लोगों को लेने के देने पड़ सकते हैं। पुलिस ने नौ नामजद सहित 150 लोगों के खिलाफ दंगा, धाíमक भावनाएं भड़काने, हमला की धाराओं के तहत डबुआ थाने में मुकदमा दर्ज किया है। नामजदों में मनोज बीएसपी, बृजमोहन सैनी, ओमप्रकाश गौड़, मनोज वकील, महिला हंसा, अतुल भारद्वाज,बिट्टू बजरंगी, मनोज शर्मा और श्याम शामिल हैं। बाकियों की पहचान पुलिस इसदौरान की गई वीडियो और फोटोग्राफी देखकर करेगी। पुलिस ने कहा है कि पीजीआइ रोहतक से पोस्टमॉर्टम कराकर बृहस्पतिवार शाम जैसे ही पुलिस शव को लेकर नेहरू कॉलोनी पहुंची तो लोग एकत्र हो गए। उन्होंने संजय के परिजनों की इच्छा के विरुद्ध शव का अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया। शव वाहन को पुलिस से छीनने की कोशिश की। इस दौरान नारेबाजी कर लोगों को भड़काने का काम किया। पुलिस ने बीच-बचाव की कोशिश की तो पथराव कर दिया। जिसके बाद पुलिस को मौके से पीछे हटना पड़ा। बता दें कि 16 अगस्त से गायब चल रहे नेहरू कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय संजय का शव 21 अगस्त को पहाड़ी में मिला था। संजय से विशेष संप्रदाय की युवती से प्रेम विवाह किया था। दो महीने से दोनों अलग रह रहे थे। युवती के भाई सलीम पर तीन अन्य के साथ संजय की हत्या के आरोप लगे हैं। गुरुवार देर रात संजय का अंतिम संस्कार हो सका। पुलिस ने मामले में सलीम समेत तीन को गिरफ्तार क र चुकी है।

chat bot
आपका साथी