जर्जर सड़क संवारने के नाम पर खानापूर्ति से विधायक खफा

बारिश के बाद शहर की सड़कें कई जगह जर्जर होती जा रही हैं। शिकायत पर ठोस समाधान की बजाय नगर निगम महज खानापूर्ति कर रहा है। जर्जर सड़क को संवारने के नाम पर खानापूर्ति करने पर विधायक नीरज शर्मा ने नाराजगी जताई है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 Aug 2020 09:18 PM (IST) Updated:Thu, 13 Aug 2020 06:16 AM (IST)
जर्जर सड़क संवारने के नाम पर खानापूर्ति से विधायक खफा
जर्जर सड़क संवारने के नाम पर खानापूर्ति से विधायक खफा

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद : बारिश के बाद शहर की सड़कें कई जगह जर्जर होती जा रही हैं। शिकायत पर ठोस समाधान की बजाय नगर निगम महज खानापूर्ति कर रहा है। जर्जर सड़क को संवारने के नाम पर खानापूर्ति करने पर विधायक नीरज शर्मा ने नाराजगी जताई है। पिछले दिनों नगर निगम के पूर्व वरिष्ठ उप महापौर मुकेश शर्मा ने हार्डवेयर चौक से बाबा दीप सिंह शहीद चौक तक की सड़क की जर्जर स्थिति से निगमायुक्त डॉ.यश गर्ग को भी अवगत कराया था। दैनिक जागरण ने भी इस मुद्दे को उठाया था। इसके बाद हार्डवेयर चौक से बाबा दीप सिंह शहीद चौक तक जर्जर सड़क पर रोड़ी और डस्ट यूं ही फैला दी गई। यहां इसे रोलर चलाकर समतल नहीं किया गया। मौजूदा स्थिति ये है कि अब भी पहले की तरह लोगों को इस रास्ते से निकलने में परेशानी हो रही है। श्रीराम धर्मार्थ अस्पताल रोड की भी हालत जर्जर

तिकोना पार्क सब्जी मंडी के पास सरकारी स्कूल के सामने श्रीराम धर्मार्थ अस्पताल की ओर जाने वाले मार्ग पर कीचड़ जमा है। किसी भी निगम अधिकारी का इस तरफ ध्यान नहीं है। इस रास्ते से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग अस्पताल आते हैं, तो तिकोना पार्क सब्जी मंडी में भी आते-जाते हैं। वर्जन..

हार्डवेयर चौक से बाबा दीप सिंह शहीद चौक के मार्ग का हाल लंबे समय से खराब है। मैंने इस बारे में निगमायुक्त डॉ. यश गर्ग को अवगत कराया था, मगर नगर निगम ने यहां खानापूर्ति की है। नए सिरे से सड़क बनाने की जरूरत है।

- नीरज शर्मा, विधायक, एनआइटी।

हार्डवेयर चौक की सड़क का स्थायी समाधान किया जाना है। फिलहाल लोगों को राहत देने के मकसद से तुरंत ही गड्ढों को भरवाया गया है।

-डॉ.यश गर्ग, निगमायुक्त।

chat bot
आपका साथी