अलविदा जुमा पर मस्जिदों में रही खूब रौनक

फरीदाबाद शहर की विभिन्न मस्जिदों में शुक्रवार को अलविदा जुमा की नमाज पढ़ी गई। इसके साथ ही लोगों ने ईद की तैयारियां भी शुरु कर दी हैं। कई मस्जिदों में जुमा की नमाज में ईद पर चर्चा की गई और ईद की नमाज का वक्त भी तय किया गया। ईद पांच या छह जून को हो सकती है। अब यह चांद दिखाई देने पर निर्भर करता है। अगर चार जून रात चांद दिखाई दिया तो इसके अगले दिन पांच जून को ईद की नमाज होगी। अलविदा जुमा पर मस्जिदों में ज्यादा भीड़ होने के कारण कई जगह शामियाना लगाना पड़ा ताकि भीषण गर्मी में नमाजियों को कोई दिक्कत न हो। ओल्ड फरीदाबाद जामा मस्जिद पीर वाली मस्जिद तथा ईदगाह मस्जिद में खूब रौनक रही।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 31 May 2019 06:24 PM (IST) Updated:Sat, 01 Jun 2019 06:40 AM (IST)
अलविदा जुमा पर मस्जिदों में रही खूब रौनक
अलविदा जुमा पर मस्जिदों में रही खूब रौनक

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद: शहर की विभिन्न मस्जिदों में शुक्रवार को अलविदा जुमा की नमाज पढ़ी गई। इसके साथ ही लोगों ने ईद की तैयारियां भी शुरु कर दी हैं। कई मस्जिदों में जुमा की नमाज में ईद पर चर्चा की गई और ईद की नमाज का वक्त भी तय किया गया। ईद पांच या छह जून को हो सकती है। अब यह चांद दिखाई देने पर निर्भर करता है। अगर चार जून रात चांद दिखाई दिया, तो इसके अगले दिन पांच जून को ईद की नमाज होगी। अलविदा जुमा पर मस्जिदों में ज्यादा भीड़ होने के कारण कई जगह शामियाना लगाना पड़ा, ताकि भीषण गर्मी में नमाजियों को कोई दिक्कत न हो। ओल्ड फरीदाबाद जामा मस्जिद, पीर वाली मस्जिद तथा ईदगाह मस्जिद में खूब रौनक रही। एनआइटी नूर मस्जिद में इमाम मौलाना अख्तर से नमाज पढ़वाई और उन्होंने ईद से पहले फितरा अदा करने पर जोर दिया। जामा मस्जिद के इमाम नूर मोहम्मद चंदेनी ने फरमाया कि हमें अपने मुल्क की तरक्की के लिए दुआ करनी चाहिए।

chat bot
आपका साथी