कलयुग में केवल नाम की महिमा: मोरारी बापू

फरीदाबाद के सेक्टर-12 मैदान में जारी दस दिवसीय श्रीराम कथा में मोरारी बापू के मुखार¨वद से प्रभु राम का गुणगान सुनने के लिए रविवार के दिन श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा दिखाई दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 May 2018 07:59 PM (IST) Updated:Sun, 27 May 2018 07:59 PM (IST)
कलयुग में केवल नाम की महिमा: मोरारी बापू
कलयुग में केवल नाम की महिमा: मोरारी बापू

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद : सेक्टर-12 मैदान में जारी दस दिवसीय श्रीराम कथा में मोरारी बापू के मुखार¨वद से प्रभु राम का गुणगान सुनने के लिए रविवार के दिन श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा दिखाई दिया। पंडाल में भारी भीड़ देखने को मिली और लगभग 12 हजार लोग कथा सुनने पहुंचे।

मोरारी बापू ने कहा कि कलयुग में सिर्फ नाम का जाप करने से ही इंसान का इस भवसागर से बेड़ा पार हो सकता है। जिस भी इंसान को उसके सच्चे संत सदगुरु ने नाम का मंत्र दिया है, उसे निरंतर जपते रहे। अगर किसी ने नाम नहीं लिया है, तो फिर सिर्फ राम का नाम जपने से ही उसका जीवन सफल हो सकता है। राम के नाम में बड़ी ताकत है। उन्होंने गुरु नानक देव जी का स्मरण करते हुए कहा कि कलयुग में केवल नाम आधारा, सिमर-सिमर न उतरे पारा। उन्होंने कहा कि कलयुग में ज्ञान सर्व सुलभ नहीं है, बल्कि प्रयत्नों के जरिए ही मिलेगा। उन्होंने कहा कि राम नाम मंत्र नहीं बल्कि महामंत्र है। जब अवसर मिले, तब राम रस पीओ।

-----

पेट में हो रहा यज्ञ, मत खाओ अंट-शंट

बापू ने अपनी कथा में कहा कि जिस तरह से हम यज्ञ में देसी घी और अन्य पवित्र सामग्री की आहूति देते हैं, उसी तरह से हमारे पेट में भी तीन समय का यज्ञ होता है। यह यज्ञ सुबह नाश्ते के समय, फिर दोपहर लंच के समय और रात्रि में डिनर के समय। अब अगर इस यज्ञ में अंडे, मांस आदि खाकर आहूति दोगे, तो कैसे यज्ञ संपूर्ण होगा। मत भूलो मां को

बापू ने कहा कि ¨जदगी में चार चीजें मत भूलो, मां, मातृ भाषा, मातृ संस्था और मातृ भूमि। क्योंकि मां ही इंसान को जन्म देती है, उसका स्थान पिता से भी पहला है, इसीलिए भगवान से भी पहले पूजनीय मां है। इसी तरह से मातू भूमि भी पूजनीय है। सत्संग के दौरान भीषण गर्मी में भी पंडाल के अंदर जबरदस्त ठंडक वाले मौसम के लिए आयोजकों मानव रचना शैक्षणिक संस्थान के अध्यक्ष प्रशांत भल्ला, उपाध्यक्ष अमित भल्ला के प्रयासों की सराहना की। कथा श्रवण करने वालों में उद्योगपति शम्मी कपूर एचके बत्रा, ऋषि अग्रवाल, जिला भाजपा अध्यक्ष गोपाल शर्मा प्रमुख रूप से मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी