व्यापार मंडल ने रात 8 बजे तक बाजार खोलने की मांग दोहराई

व्यापार मंडल ने जिला उपायुक्त को ज्ञापन देकर बाजार रात्रि आठ बजे तक खोलने की मांग की है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 20 Jan 2022 08:19 PM (IST) Updated:Thu, 20 Jan 2022 08:19 PM (IST)
व्यापार मंडल ने रात 8 बजे तक  बाजार खोलने की मांग दोहराई
व्यापार मंडल ने रात 8 बजे तक बाजार खोलने की मांग दोहराई

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद : व्यापार मंडल ने जिला उपायुक्त को ज्ञापन देकर बाजार रात्रि आठ बजे तक खोलने की अनुमति देने की मांग की है। इस बाबत मंडल के प्रधान राजेश भाटिया के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को व्यापारियों का प्रतिनिधि मंडल जिला उपायुक्त जितेंद्र यादव से मिला। राजेश भाटिया ने कहा कि दुकानें खोलने का समय शाम 6 बजे से काफी नहीं है। औद्योगिक नगरी में शाम 6 बजे तक लोग काम-धंधों से निबट कर घर पहुंचते हैं। इसके बाद बाजार आवश्यक खरीदारी के लिए निकलते हैं। बाजार 6 बजे बंद होने से लोग खरीदारी के लिए समय नहीं निकाल पा रहे, इससे व्यापार कारोबार पर भी असर पड़ रहा है। यह समय बढ़ा कर रात 8 बजे तक किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि लंबे समय से एक नंबर मार्केट में प्रवेश के लिए दो नंबर से आने वाले लोगों के लिए 1-2 नंबर चौक का रास्ता बंद है। इसे खोला जाना चाहिए। उन्होंने जिला उपायुक्त से इस चौक पर रेड लाइट लगाने का भी आग्रह किया व लीज की दुकानों को फ्री होल्ड योजना के तहत समय सीमा बढ़ाने की भी मांग की गई। राजेश ने कहा कि भाजपा सरकार व्यापारियों के हितों को ध्यान में रख कर कार्य कर रही है। उन्हें उम्मीद है कि व्यापारियों की मांगों को गंभीरता से लिया जाएगा।

ज्ञापन सौंपने वालों में उपप्रधान अमर बजाज व सुधीर भाटिया, ओल्ड फरीदाबाद व्यापार मंडल के प्रधान नीरज मिगलानी, बल्लभगढ़ से बिट्टू पंजाबी, जितेंद्र भारद्वाज, महासचिव बंसी लाल कुकरेजा, हरीश कुमार सेठी, अजय अरोड़ा, गगन अरोड़ा, रिकल भाटिया, प्रेम बब्बर, बलजीत भाटिया तथा जतिन मलिक मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी