श्री गोपाल गौशाला में पूजा जाता है गोवंश

शहर में सड़कों पर बेसहारा घूमता गोवंश की खबरें अक्सर आती रहती हैं, पर विश्व ¨हदू परिषद की ओर से संचालित श्री गोपाल गौशाला ऐसा स्थल है,

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Nov 2018 07:07 PM (IST) Updated:Thu, 15 Nov 2018 07:07 PM (IST)
श्री गोपाल गौशाला में 
पूजा जाता है गोवंश
श्री गोपाल गौशाला में पूजा जाता है गोवंश

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद : शहर में सड़कों पर बेसहारा घूमता गोवंश की खबरें अक्सर आती रहती हैं, पर विश्व ¨हदू परिषद की ओर से संचालित श्री गोपाल गौशाला ऐसा स्थल है, जहां गोवंश का उचित लालन-पालन तो होता ही है, साथ में यहां गाय को माता के रूप में पूजा भी जाता है। एक वक्त था, जब यहां 15 गायें थीं। आज गौशाला में 1100 से ज्यादा गायें हैं।

गौरक्षा के लिए फरीदाबाद में 1998 में शुरुआत की गई थी। विहिप की केंद्रीय कार्यकारिणी के सदस्य कैलाश ¨सघल, बद्री प्रसाद तथा सत्य प्रकाश कपूर ने इसकी पहल की थी। वर्तमान में विहिप के प्रांतीय अध्यक्ष रमेश गुप्ता और उनकी टीम की देखरेख में गोशाला का कार्य चल रहा है। समय-समय पर लोग यहां आकर गायों को चारा आदि खिलाते हैं। गाय को गुड़ खिला कर भी लोग स्वयं को धन्य मानते हैं। गौशाला में गोपाष्टमी पूर्व धूमधाम से मनाया जाता है। इस बार भी 16 नवंबर को गोपाष्टमी पर्व मनाया जाएगा। गौ रक्षा की मुहिम के तहत गौशाला शुरू की गई थी। आज भी अगर कहीं सड़कों पर गाय घूमती नजर आती है तो नगर निगम की ओर से गाय गौशाला तक पहुंचाई जाती है। हमारे पास गाय का डॉक्टर भी है। कोई घायल गाय आ जाती है तो उसका गौशाला में इलाज किया जाता है।

-रमेश गुप्ता, प्रांतीय अध्यक्ष, विहिप। 21वां गोपाष्टमी पर्व एवं गौ पूजन समारोह आज

बड़खल सूरजकुंड रोड स्थित श्री गोपाल गौशाला में 16 नवंबर, शुक्रवार को गोपाष्टमी पर्व एवं गौ पूजन का आयोजन किया जाएगा। सुबह आठ बजे हवन से कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा। सुबह दस बजे गौ पूजन के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर मुख्य अतिथि होंगे। बल्लभगढ़ के विधायक मूल चंद शर्मा कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। बड़खल की विधायक सीमा त्रिखा विशिष्ट अतिथि होंगी। इनके अलावा उप महापौर मनमोहन गर्ग भी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।

chat bot
आपका साथी