गजानन के दरबार में जादूगरों ने दिखाए करतब

नीलम बाटा रोड स्थित वैश्य भवन में आयोजित गणेश महोत्सव में महागौरी पुत्र भगवान गणेश जी महाराज की सामूहिक आरती की गई। युवा वैश्य समाज की ओर से चल रहे उत्सव में गुजरात से आए आतिश, अमित और उनके साथी पुजारियों ने सामूहिक रूप से पूजा, अर्चना की। ओम प्रकाश बंसल, सुरेश अग्रवाल, श्याम सुंदर जैन, राजकुमार अग्रवाल, वेद प्रकाश बंसल, विकास बंसल, रतन गोयल, ललित ¨जदल, सोनू वालिया, धीरज अग्रवाल, संदीप, दीपक, मुकेश तथा आनंद गुप्ता ने सामूहिक रूप से पूजा, अर्चना की। संयोजक आनंद गुप्ता ने बताया कि संस्था का यह आठवां गणेश महोत्सव है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को हर्ष जयपुरिया एंड पार्टी की ओर से श्रीकृष्ण लीला और शनिवार को बजरंग बली हनुमान जी की महिमा के नाम कार्यक्रम किया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 20 Sep 2018 07:50 PM (IST) Updated:Thu, 20 Sep 2018 07:50 PM (IST)
गजानन के दरबार में 
जादूगरों ने दिखाए करतब
गजानन के दरबार में जादूगरों ने दिखाए करतब

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद: शहर में विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं की ओर से चल रहे गणेश उत्सव में भक्तिमय माहौल के साथ-साथ मनोरंजक कार्यक्रम भी हो रहे हैं। इसी कड़ी में महाराष्ट्र मित्र मंडल की ओर से गांधी कॉलोनी स्थित गणेश पार्क में आयोजित सार्वजानिक श्री गणेश उत्सव में जादू शो का आयोजन किया गया। सबसे पहले जादूगर सीपी यादव ने बप्पा के समक्ष माथा टेका और आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम की शुरुआत डिस्को मैजिक द्वारा की गई। लगातार 30 मिनट तक जादूगर ने तरह-तरह के करतब दिखाए। कार्यक्रम के समापन पर रवि कांत, सचिन, प्रवीन राठौर ने जादूगर सीपी यादव को सम्मानित किया। कार्यक्रम में मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र पांचाल, विलास पांचाल, ¨चतामणी, रविकांत, र¨वद्र, सचिन, रमा कांत, यशवंत पांचाल, सागर कुलकर्णी, गौरव, अक्षय पांचाल, श्रेयस, तेजस, सुरेंद्र चौहान, लक्ष्मण पांचाल, हरेंद्र, विशाल, निखिल वर्मा, निर्मल तथा अजय उपस्थित थे। सुंदर कांड पाठ आयोजित

महाराष्ट्र मंडल फरीदाबाद की ओर से गीता मंदिर में गणेश उत्सव के दौरान सुंदर कांड पाठ का आयोजन किया गया। सेक्टर-22 वैष्णो देवी मंदिर की टीम गो¨बद बल्लभ नैनवाल, अनिल कुमार और ¨चरजी लाल ने सुंदर कांड का पाठ किया। इसके बाद जादूगर तरुण पात्रा ने जादू शो से रंग जमाया। तरुण पात्रा ने हैरतअंगेज करतब दिखा कर बड़ों के साथ बच्चों को भी प्रभावित किया। मंडल के अध्यक्ष मि¨लद कारखानिस और महासचिव संदीप राव ने सुंदर कांड पाठ करने आई टीम और जादूगर तरुण पात्रा को सम्मानित किया। समाजसेविका मुक्ता राव ने कहा कि गणेश उत्सव जैसे आयोजन समाज को आपस में जोड़ते हैं। गौरी नंदन की हुई आरती

नीलम बाटा रोड स्थित वैश्य भवन में आयोजित गणेश महोत्सव में महागौरी पुत्र भगवान गणेश जी महाराज की सामूहिक आरती की गई। युवा वैश्य समाज की ओर से चल रहे उत्सव में गुजरात से आए आतिश, अमित और उनके साथी पुजारियों ने सामूहिक रूप से पूजा, अर्चना की। ओम प्रकाश बंसल, सुरेश अग्रवाल, श्याम सुंदर जैन, राजकुमार अग्रवाल, वेद प्रकाश बंसल, विकास बंसल, रतन गोयल, ललित ¨जदल, सोनू वालिया, धीरज अग्रवाल, संदीप, दीपक, मुकेश तथा आनंद गुप्ता ने सामूहिक रूप से पूजा, अर्चना की। संयोजक आनंद गुप्ता ने बताया कि संस्था का यह आठवां गणेश महोत्सव है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को हर्ष जयपुरिया एंड पार्टी की ओर से श्रीकृष्ण लीला और शनिवार को बजरंग बली हनुमान जी की महिमा के नाम कार्यक्रम किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी