मेट्रो आने से चंडीगढ़ जाना हुआ सुगम

तीन दिन बाद मेट्रो बल्लभगढ़ पहुंच जाएगी। मेट्रो आने के बाद सबसे ज्यादा फायदा चंडीगढ़ आने-जाने वाले लोगों को होगा। अब तक चंडीगढ़ जाने के लिए

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Nov 2018 07:19 PM (IST) Updated:Fri, 16 Nov 2018 07:19 PM (IST)
मेट्रो आने से चंडीगढ़  
जाना हुआ सुगम
मेट्रो आने से चंडीगढ़ जाना हुआ सुगम

सुभाष डागर, बल्लभगढ़ : तीन दिन बाद मेट्रो बल्लभगढ़ पहुंच जाएगी। मेट्रो आने के बाद सबसे ज्यादा फायदा चंडीगढ़ आने-जाने वाले लोगों को होगा। अब तक चंडीगढ़ जाने के लिए कश्मीरी गेट पहुंचने का सिर्फ बस ही एक साधन था, जिससे रास्ते में काफी समय लग जाता था। बल्लभगढ़ में हरियाणा रोडवेज का सबसे बड़ा अड्डा है। यहां से चंडीगढ़ जाने के लिए सुबह चार बजे से 10 बजे तक और शाम को ढाई बजे से पांच बजे तक हर घंटे बाद बस मिलती है। यदि बस निकल जाती है, तो ऐसे में यात्री दिल्ली कश्मीरी गेट जाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग से दूसरे प्रदेशों से आने वाली बसों में बैठ कर जाते हैं। गर्मी के मौसम में बसों में सफर करते समय पसीने छूट जाते हैं। अब लोग सीधे बल्लभगढ़ राजा नाहर ¨सह स्टेशन से मेट्रो में बैठ कर कश्मीरी गेट 60 रुपये में पहुंचेंगे और वहां से चंडीगढ़ के लिए एसी व नार्मल बसों में बैठ कर जा सकेंगे। मेट्रो के आने से अब कश्मीरी गेट आराम से आ-जा सकते हैं। कम से कम मेट्रो के आने से गर्मी में पसीना नहीं बहाना पड़ेगा। एसी में बैठ कर सफर करेंगे। बल्लभगढ़ से मेट्रो शुरू होगी, तो सीट भी आसानी से मिल जाएगी। जबकि बस में कई बार सीट भी नहीं मिलती।

-सुनील गोयल, बल्लभगढ़ चंडीगढ़ जाने वाले बसों का कोई समय निश्चित नहीं है। कई बार बस समय पर मिल जाती है और कई बार निकल जाती है। जब बस निकल जाती है, तो फिर घंटों इंतजार करना पड़ता है। अब बसों का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। क्योंकि मेट्रो हर पांच मिनट मिलेगी।

-राजेंद्र अरोड़ा उर्फ राजे, बल्लभगढ़।

chat bot
आपका साथी