मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार से मांगा हरियाणा में विदेश केंद्र

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली : बेशक हरियाणा में पंजाब की तुलना में काफी कम कबूतरबाजी के मामल

By JagranEdited By: Publish:Wed, 10 Jan 2018 08:28 PM (IST) Updated:Wed, 10 Jan 2018 08:28 PM (IST)
मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार से 
मांगा हरियाणा में विदेश केंद्र
मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार से मांगा हरियाणा में विदेश केंद्र

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली : बेशक हरियाणा में पंजाब की तुलना में काफी कम कबूतरबाजी के मामले आते हैं मगर राज्य सरकार विदेश में नौकरी के बहाने ठगे जाने वाले युवाओं को सहयोग करने के लिए कारगर कदम उठा रही है। इस क्रम में सीएम हरियाणा ने बुधवार केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के समक्ष राज्य में एक विदेश केंद्र खोलने का प्रस्ताव किया। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री ने विदेश केंद्र खोलने के लिए केंद्र सरकार को निश्शुल्क जमीन भी उपलब्ध कराने का प्रस्ताव रखा। अप्रवासी भारतीयों से संबंधित विषयों पर केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के साथ हुई बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा ने मांग के अनुरूप व विदेशों में रोजगार लेने के इच्छुक व्यक्तियों की सुविधाओं के लिए केंद्र से राज्य में कौशल विकास केंद्र स्थापित किए जाने का आग्रह किया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि कौशल विकास केंद्र की स्थापना से राज्य से रोजगार के लिए विदेशों में जाने की प्रकिया को और अधिक गति मिलेगी। अप्रवासी दूल्हों से संबधित लड़कियों या महिलाओं की शिकायतों से संबंधित सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा राज्य सरकार एनआरआइ पॉलिसी बनाएगी। उन्होंने दावा किया कि हरियाणा की एनआरआइ सैल ने गत वर्ष 136 मामले दर्ज नियमानुसार कार्रवाई की है।

chat bot
आपका साथी