शिक्षित बेटियां कर रही देश व समाज का नाम रोशन :सीएम

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा है कि नारी को माता बहन बेटी व पत्नी के रूप में बहुत ही सम्मान की ²ष्टि से देखा जाता है। मनुष्य के जीवन में ज्ञान व संस्कार बहुत जरूरी है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Jan 2020 08:39 PM (IST) Updated:Wed, 29 Jan 2020 06:10 AM (IST)
शिक्षित बेटियां कर रही देश व  समाज का नाम रोशन :सीएम
शिक्षित बेटियां कर रही देश व समाज का नाम रोशन :सीएम

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद : मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा है कि नारी को माता, बहन, बेटी व पत्नी के रूप में बहुत ही सम्मान की ²ष्टि से देखा जाता है। मनुष्य के जीवन में ज्ञान व संस्कार बहुत जरूरी है। ज्ञान बुद्धि की खुराक हैं। महर्षि दयानंद की सोच के अनुरूप ही महार्षि दयानंद शिक्षण संस्था फरीदाबाद के संस्थापक महात्मा कन्हैया लाल ने 50 वर्ष पूर्व महिला महाविद्यालय की स्थापना की थी और आज इस महाविद्यालय से पढ़कर निकली छात्राएं समाज व देश की प्रगति में अपना योगदान दे रही हैं। बेटियां हर क्षेत्र जैसे शिक्षा, शासन, प्रशासन, राजनिति, खेल, में तेजी से आगे बढ़ रही हैं।

मुख्यमंत्री मंगलवार को केएल महता दयानंद शिक्षण संस्थान के स्वर्ण जयंती वर्ष पर वार्षिकोत्सव को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक लड़की शिक्षित होने से कई परिवारों का भला होता है। उन्होंने आगे कहा कि हरियाणा सरकार बेटियों की सुरक्षा के लिए विशेष उपाय कर रही है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में बिगड़ रहे लिगानुपात को सुधारने के लिए ही जनवरी 2015 में पानीपत से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरुआत की थी। उस समय हरियाणा का लिगानुपात एक हजार लड़कों के पीछे 871 लड़कियों का था। सरकार के प्रयास से लिग अनुपात में काफी सुधार आया तथा अब यह 923 तक पहुंच गया है। इस अभियान की शुरुआत से आज तक गर्भ में करीब 30 हजार लड़कियों को बचाया जा सका है।

इसे पहले मुख्यमंत्री ने संस्थान के अध्यक्ष आनंद महता, परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा, विधायकों सीमा त्रिखा व नरेंद्र गुप्ता के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। उन्होंने महात्मा कन्हैया लाल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर संस्था को 31 लाख रुपये का अनुदान देने की भी घोषणा की।

समारोह को परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा, विधायक सीमा त्रिखा ने भी संबोधित किया। संस्थान के अध्यक्ष आनंद महता, जेसी आर्य, डॉ.अनीता कांत ने मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट किया और शॉल ओढ़ा कर अभिनंदन किया।

इस अवसर पर मेयर सुमन बाला, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव अजय गौड़, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार अमित आर्य, पूर्व मंत्री एसी चौधरी, मंडल आयुक्त संजय जून, पुलिस आयुक्त के.के राव, जिला उपायुक्त यशपाल यादव, अतिरिक्त उपायुक्त आर.के. सिंह, एसडीएम अमित कुमार, भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा, कृष्ण सिघल, महेंद्र नागपाल, संजय अरोड़ा, रविभूषण खत्री, ओम योग संस्थान के संस्थापक डॉ.ओम प्रकाश योगिराज, आचार्य ऋषिपाल आर्य सहित अन्य प्रमुख हस्तियां मौजूद थी।

chat bot
आपका साथी