मुख्य अभियंता और ठेकेदार का रिमांड पूरा, आज पेश होंगे अदालत में

200 करोड़ रुपये के घोटाले मामले में नगर निगम अभियंता डीआर भास्कर और ठेकेदार सतवीर का रिमांड पूरा हो गया है। विजिलेंस सोमवार को दोनों को अदालत में पेश करेगी। विजिलेंस का दावा है कि दोनों आरोपितों से पूछताछ लगभग पूरी हो चुकी है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 22 May 2022 07:16 PM (IST) Updated:Sun, 22 May 2022 07:16 PM (IST)
मुख्य अभियंता और ठेकेदार का रिमांड पूरा, आज पेश होंगे अदालत में
मुख्य अभियंता और ठेकेदार का रिमांड पूरा, आज पेश होंगे अदालत में

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद : 200 करोड़ रुपये के घोटाले मामले में नगर निगम अभियंता डीआर भास्कर और ठेकेदार सतवीर का रिमांड पूरा हो गया है। विजिलेंस सोमवार को दोनों को अदालत में पेश करेगी। विजिलेंस का दावा है कि दोनों आरोपितों से पूछताछ लगभग पूरी हो चुकी है। उनसे जरूरी दस्तावेज भी बरामद किए जा चुके हैं, इसलिए अब रिमांड बढ़वाने की जरूरत नहीं है। अदालत दोनों आरोपितों को जेल भेजने का आदेश कर सकती है। इसके अलावा इस मामले में तीसरे आरोपित मुख्य अभियंता रमन शर्मा की अग्रिम जमानत याचिका हाईकोर्ट में लगी हुई है। उसकी जमानत पर भी सोमवार को सुनवाई होनी है। इस मामले में अब तक विजिलेंस मुख्य अभियंता से 9.90 लाख रुपये, चार मोबाइल बरामद कर चुकी है। विजिलेंस ने एक कार भी बरामद की, जिसके बारे में दावा किया है कि यह कार मुख्य अभियंता को ठेकेदार ने अपने नाम पर लेकर दी थी।

बता दें कि बता दें कि यह घोटाला मई 2020 में उजागर हुआ था। जब फरीदाबाद नगर निगम के तत्कालीन चार पार्षदों दीपक चौधरी, दीपक यादव, सुरेंद्र अग्रवाल व महेंद्र सरपंच ने तत्कालीन निगम आयुक्त को शिकायत दी थी कि निगम के लेखा विभाग ने ठेकेदार सतवीर की विभिन्न फर्मो को बिना काम किए भुगतान कर दिया है। निगम आयुक्त ने अपने स्तर पर मामले की जांच कराई। ठेकेदार को भुगतान में अनियमितताएं पाए जाने पर उन्होंने विजिलेंस से जांच की सिफारिश की। विजिलेंस ने इस मामले में दो मुकदमे दर्ज किए। अब तक विजिलेंस ठेकेदार सतवीर और मुख्य अभियंता डीआर भास्कर को गिरफ्तार कर चुकी है। दोनों विजिलेंस के पास रिमांड पर हैं।

chat bot
आपका साथी