खिलाड़ियों ने जमकर बहाया पसीना

खेल जोनर फोटो : 26 एफआरडी 1 में है। कैप्शन: सेक्टर-12 खेल परिसर में सोमवार से शुरू होने वाले ने

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Mar 2017 04:11 PM (IST) Updated:Sun, 26 Mar 2017 04:11 PM (IST)
खिलाड़ियों ने जमकर बहाया पसीना
खिलाड़ियों ने जमकर बहाया पसीना

खेल जोनर

फोटो : 26 एफआरडी 1 में है।

कैप्शन: सेक्टर-12 खेल परिसर में सोमवार से शुरू होने वाले नेशनल सीनियर तीरंदाजी के मुकाबलों की तैयारी को लेकर खिलाड़ी अभ्यास करते हुए।

सीनियर नेशनल तीरंदाजी प्रतियोगिता

-प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 468 खिलाड़ी पहुंचे फरीदाबाद

-खेल परिसर की जगह हुडा मैदान पर होगी प्रतियोगिता

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद :

सीनियर नेशनल तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए मैदान पूरी तरह से तैयार हो चुका है। रविवार को देश के श्रेष्ठ तीरंदाज प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए फरीदाबाद पहुंच गए। सोमवार शाम को मुख्यमंत्री मनोहर लाल प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगे। खिलाड़ियों के रहने की व्यवस्था धर्मशाला और होटलों में की गई है।

प्रतियोगिता में देश की 38 यूनिट से 468 तीरंदाज हिस्सा लेंगे। इसमें 15 ऐसे तीरंदाज हैं जो ओलंपियन और अर्जुन अवार्डी हैं। इनके प्रदर्शन पर सबकी निगाहें होंगी, जबकि 25 प्रशिक्षक इन टीमों के साथ उपस्थित रहेंगे। रिकर्व और कंपाउंड राउंड के तहत यह चैंपियनशिप होगी।

रविवार को खिलाड़ियों ने अभ्यास के दौरान जमकर पसीना बहाया। रियो में देश का प्रतिनिधित्व करने वाली महिला टीम की सदस्य दीपिका कुमारी, लक्ष्मी रानी मांझी, विमूला देवी, पुरूषों में एकल वर्ग में देश का प्रतिनिधित्व करने वाले आतनु दास, अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज मंगल ¨सह, जयंत ताल्लुकदार ने भी सेक्टर 12 खेल परिसर में जमकर अभ्यास किया।

हुडा मैदान में होगी प्रतियोगिता

प्रतियोगिता सेक्टर 12 स्थित खेल परिसर की जगह हुडा मैदान पर होगी। क्योंकि खेल परिसर के साथ लगता हुडा मैदान काफी बड़ा है। जबकि तीरंदाजों के लिए अभ्यास की व्यवस्था सेक्टर 12 खेल परिसर में किया गया हैताकि प्रतियोगिता से पहले तीरंदाज सेक्टर 12 खेल परिसर में अभ्यास करें।

यूनिट तीरंदाज

एआईपीएससीबी 16

एएआई-1 12

एएआई-2 11

आंध्रप्रदेश 16

अरुणाचल प्रदेश 15

असम 13

बिहार 07

चंडीगढ़ 16

छत्तीसगढ़ 15

दिल्ली 16

गोवा 07

गुजरात 16

हरियाणा 16

हिमाचल प्रदेश 09

जम्मू कश्मीर 08

झारखंड 16

कर्नाटक 12

केरला 11

मध्यप्रदेश 16

महाराष्ट्र 16

मणिपुर 16

मेघालय 08

मिजोरम 07

नागालैंड 07

ओएफएसपीबी 10

उड़ीसा 06

पीएसपीबी 03

पंजाब 16

आरएसपीबी 16

राजस्थान 16

एसएससीबी 09

सिक्किम 07

तमिलनाडु 15

तेलंगाना 16

त्रिपुरा 08

यूपी 15

उत्तराखंड 13

chat bot
आपका साथी