क्रिकेट शिविर के लिए तीन खिलाड़ियों का चयन

जासं, फरीदाबाद : हरियाणा अंडर-19 क्रिकेट टीम शिविर के लिए फरीदाबाद की गुरुकुल क्रिकेट अकादमी से त

By Edited By: Publish:Thu, 20 Oct 2016 03:30 PM (IST) Updated:Thu, 20 Oct 2016 03:30 PM (IST)
क्रिकेट शिविर के लिए तीन खिलाड़ियों का चयन

जासं, फरीदाबाद : हरियाणा अंडर-19 क्रिकेट टीम शिविर के लिए फरीदाबाद की गुरुकुल क्रिकेट अकादमी से तीन खिलाड़ियों का चयन किया गया है। खिलाड़ी अपने चयन को लेकर बेहद प्रसन्न हैं। कोच अनिकेत ने खिलाड़ियों को बधाई दी है।

चयनित खिलाड़ियों के नाम फैजान आलम, प्रणव ढाका और सचिन चौधरी हैं। इनके प्रशिक्षण के लिए चार दिवसीय शिविर रोहतक में लगाया जाएगा। अगर इन खिलाड़ियों का टीम में चयन हो जाता है तो खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा।

chat bot
आपका साथी