पानी की समस्या को ले निगम अधिकारी से मिलीं महिलाएं

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद: ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन से सट कर बसे संतनगर में पानी की समस्या का स

By Edited By: Publish:Tue, 26 May 2015 05:30 PM (IST) Updated:Tue, 26 May 2015 05:30 PM (IST)
पानी की समस्या को ले निगम 
अधिकारी से मिलीं महिलाएं

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद: ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन से सट कर बसे संतनगर में पानी की समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। एक महीने से परेशान लोग पानी की एक-एक बूंद के लिए तरस रहे हैं। कई बार नगर निगम अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। महिलाओं का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को कार्यकारी अभियंता एसके अग्रवाल से मिला। अग्रवाल ने महिलाओं को नया ट्यूबवेल लगाने का आश्वासन दिया।

संतनगर वार्ड नंबर-17 में आता है और यहां ट्यूबवेल खराब होने से एक महीने से पानी की समस्या बनी हुई है। कुछ दिनों तक लोग ओल्ड स्टेशन से पानी लेकर आते थे, लेकिन वहां पर भी पानी की समस्या बनने से लोगों की परेशानी और अधिक बढ़ गई है। संतनगर में जिन लोगों ने हैडपंप लगाए हैं, वहां से लोग पानी भरकर ला रहे हैं। लेकिन रोज-रोज पानी भरने के कारण उन लोगों ने भी अब मना कर दिया है। ऐसे में समस्या और विकराल हो गई है।

---

महिलाओं से बातचीत

संतनगर में आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की संख्या अधिक है, इसलिए लोग पानी खरीदकर भी नहीं पी सकते हैं। इसलिए संतनगर में मंदिर या पुरानी मस्जिद के पास नया ट्यूबवेल लगाया जाए।

-उषा देवी

नगर निगम हमारी पानी की समस्या को गंभीरता से नहीं ले रहा है, जिस कारण यह समस्या विकराल बनी हुई है। जब तक नया ट्यूबवेल लगाया जाए, निगम को पानी की अस्थायी समाधान कर देना चाहिए।

-चांदनी

हमने पानी की समस्या का समाधान कराने के लिए कई बार शिकायत की है। अधिकारी शिकायत को एक कान से सुनकर दूसरे से निकाल देते हैं। ऐसे में कैसे समस्या का समाधान होगा।

-नसरीन

नया बजट आने पर संत नगर में नया ट्यूबवेल लगवाया जाएगा। पुराने ट्यूबवेल को ठीक करना मुश्किल है। हमारा प्रयास यह भी है कि जब तक नया ट्यूबवेल लगे, तब तक पानी का बंदोबस्त किया जाए।

-एसके अग्रवाल, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम।

chat bot
आपका साथी