खेल जोनर: शिवांगी की 'किक' क्या दिलाएगी सोना?

By Edited By: Publish:Tue, 02 Sep 2014 04:54 PM (IST) Updated:Tue, 02 Sep 2014 04:54 PM (IST)
खेल जोनर: शिवांगी की 'किक' क्या दिलाएगी सोना?

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद:

इटली में होने वाली विश्व किक बाक्सिंग चैंपियनशिप के लिए चुनी गई शिवांगी बुदाकोटि ने मुकाबले के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। चैंपियनशिप में अव्वल आने के लिए वह कड़ी मेहनत कर रही हैं।

सोहना रोड स्थित 'अपना एन्क्लेव' में रहने वाले संपूर्णानंद की 16 वर्षीय बेटी शिवांगी डिवाइन पब्लिक स्कूल में 11वीं कक्षा की छात्रा हैं। उन्हें बचपन से ही किक बाक्सिंग का शौक है। अपने इस शौक को पूरा करने के लिए

शिवांगी हरियाणा किक बाक्सिंग संघ के महासचिव संतोष कुमार अग्रवाल के संपर्क में आई। संतोष कुमार ने उन्हें किक बाक्सिंग के टिप्स दिए और शिवांगी को इस खेल में इतना आगे ले गए कि उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई। अब अपनी इस काबिलियत के बूते शिवांगी ने इटली में 6 से 14 सितंबर तक होने वाली विश्व कैडेट एवं जूनियर किक बाक्सिंग चैंपियनशिप में जगह बनाई है। चैंपियनशिप में जीतने के लिए शिवांगी एनएच-3 स्थित स्पो‌र्ट्स कांप्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप बने किक बाक्सिंग रिंग में जमकर अभ्यास कर रही है। शिवांगी कहती हैं कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि वह इटली में स्वर्ण पदक जीतकर अपने देश का नाम रोशन करेगी। खेल संघ ने उस पर जो भरोसा जताया है, वह उसे पूरा करने का प्रयास करेगी।

आइपीएस बनने का सपना : किक बाक्सिंग की खिलाड़ी शिवांगी का सपना आइपीएस अधिकारी बनने का है। वह खेल के साथ-साथ पढ़ाई पर भी पूरा ध्यान देती हैं। शिवांगी इटली के लिए चुने जाने पर बेहद खुश हैं।

-----

उपलब्धियों पर नजर

-18 जून 2011: पंजाब में आयोजित चैंपियनशिप में रजत पदक।

-2 जुलाई 2011: फरीदाबाद में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक।

-29 जुलाई 2011: फरीदाबाद में हुई प्रतियोगिता में कांस्य पदक।

-10 सितंबर 2011: फरीदाबाद में चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक।

-8 अक्टूबर 2011: कुरुक्षेत्र में आयोजित प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक।

-8 दिसंबर 2011: फरीदाबाद में चैंपियनशिप में रजत पदक।

-22 अगस्त 2012: आंध्रप्रदेश में चैंपियनशिप में रजत पदक।

-14 दिसंबर- जींद में आयोजित प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक।

-7 जुलाई 2012: फरीदाबाद में जिला स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक।

-3 मई 2014: फरीदाबाद में जिला स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक।

-अगस्त 2014: कुरुक्षेत्र में प्रदेश स्तरीय टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक।

chat bot
आपका साथी