पर्यटन दिवस पर डिस्काउंट के तीन दिन

By Edited By: Publish:Sat, 30 Aug 2014 01:12 AM (IST) Updated:Sat, 30 Aug 2014 01:12 AM (IST)
पर्यटन दिवस पर डिस्काउंट के तीन दिन

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद :

हरियाणा पर्यटन निगम ने हरियाणा पर्यटन दिवस (1 सितंबर) और विश्व पर्यटन दिवस (27 सितंबर) के मौके पर तीन-तीन अपने ग्राहकों को खाने और ठहरने पर 10 फीसद की विशेष छूट देगा। इस खास मौके के लिए पर्यटन केंद्रों को गुब्बारों से सजाया जाएगा। इसके अलावा गेट पर स्वागत बैनर भी लगाए जाएंगे। पर्यटन दिवस पर बच्चों के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी तथा बच्चों को उपहार भी वितरित किए जाएंगे। पर्यटन केंद्रों पर आने वाले सैलानियों के साथ आए बच्चों को भी उपहार दिए जाएंगे।

----------

बड़खल में ले सकते हैं बोटिंग का भी मजा

बड़खल पर्यटन केंद्र पर आने वाले सैलानी वहां बनाई गई कृत्रिम झील में बोटिंग का भी मजा ले सकते हैं। पर्यटन निगम ने 15 अगस्त से यहां बोटिंग शुरू कर दी है। इसके अलावा यहां ऊंट व घोड़े की सवारी का भी इंतजाम है। हरियाणा पर्यटन निगम के केंद्रों में ठहरने के लिए सैलानी घर बैठे ही निगम की वेबसाइट www.द्धड्डह्म4ड्डठ्ठड्डह्लश्रह्वह्मद्बह्यद्व.द्दश्र1.द्बठ्ठ पर जाकर कमरा बुक करा सकते हैं।

----------

कब से कब तक ले सकते हैं छूट

हरियाणा पर्यटन दिवस 1 सितंबर को मनाया जाएगा। इसे लेकर पर्यटन निगम ने 31 अगस्त से 2 सितंबर तक खाने व ठहरने पर 10 फीसद छूट की घोषणा घोषित कर रखी है। इसी तरह विश्व पर्यटन दिवस 27 सितंबर को मनाया जाएगा। इस दौरान पर्यटक 26 से 28 सितंबर तक उपरोक्त छूट का लाभ ले सकते है। इसके लिए सभी केंद्रों को मुख्यालय से निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

----------

एक नजर फरीदाबाद के पर्यटन केंद्रों पर

-सूरजकुंड : होटल राजहंस, सनबर्ड, लेक व्यू व हरमिटेज पर्यटन केंद्र

- बड़खल : बड़खल मोटल, ग्रे फाल्कन, व मयूर रेस्टोरेंट

-होटल मैगपाई

-अरावली गोल्फ क्लब

-बल्लभगढ़ में राजा नाहर सिंह पर्यटन केंद्र

-होडल में डबचिक पर्यटन केंद्र।

chat bot
आपका साथी