सांस्कृतिक छटा के साथ संपन्न हुआ युवा महोत्सव

संवाद सहयोगी, बाढ़ड़ा: ब्रह्मा किसान व्यापार मंडल द्वारा बसंत पंचमी पर जिला स्तरीय युवा महोत्सव

By JagranEdited By: Publish:Tue, 23 Jan 2018 03:00 AM (IST) Updated:Tue, 23 Jan 2018 03:00 AM (IST)
सांस्कृतिक छटा के साथ संपन्न हुआ युवा महोत्सव
सांस्कृतिक छटा के साथ संपन्न हुआ युवा महोत्सव

संवाद सहयोगी, बाढ़ड़ा: ब्रह्मा किसान व्यापार मंडल द्वारा बसंत पंचमी पर जिला स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें विजेताओं को नेहरू युवा केन्द्र की जिला समन्वयक मधु चौधरी ने पारितोषिक वितरण किया। कस्बे के राजकीय विद्यालय में पंचायत समिति चेयरमैन भल्लेराम की अध्यक्षता में आयोजित युवा महोत्सव में छात्राओं ने हरियाणवी संस्कृति से ओतप्रोत कार्यक्रमों की प्रस्तुति से समां बांधा। मुख्यातिथि मधु चौधरी ने कहा कि युवा ही देश की ताकत है। आज युवा वर्ग को केवल सरकारी रोजगार पर निर्भर रहने की बजाए स्वयं रोजगार शुरु कर अन्य बेरोजगारों को भी इस दिशा में प्रेरित करना चाहिए। पुरुष जहां पशुपालन, शहद उत्पादन

अनेक क्षेत्रों में सरकारी ऋणों की सहायता से स्वयं का कामकाज शुरु कर सकते हैं वहीं महिलाएं अचार उत्पादन, सिलाई, कढ़ाई सहित अन्य कई क्षेत्रों में सहायक रोजगार अपना सकती हैं। कृषि विकास अधिकारी डा. रणबीर ¨सह मान ने जैविक खेती अपनाने पर बल दिया। इस अवसर पर जिला पार्षद अनिल बाढड़ा भी विशेष रूप से मौजूद थे। कार्यक्रम में महिला खिलाड़ियों रितिका व किरण का अभिनंदन भी किया गया। ब्रह्मा व्यापार मंडल अध्यक्ष ब्रह्मापाल, युवा मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र फौजी, कालेज समिति अध्यक्ष सज्जन ¨सह, डा. रणबीर ¨सह मान, देवेन्द्र ¨सह, बीडीसी बाबूलाल चावला, हनुमान दलाल, शंकर लेघां, संजय शास्त्री, प्राचार्य बलबीर ¨सह, कोच मुखत्यार ¨सह, धर्मेद्र ¨सह डीपी, पूर्व सरपंच शंकर, सुखबीर बोदी, सुरेश देवी, भतेरी देवी इत्यादि भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी