पास फीसद में 12वीं को 9 साल से नहीं लांघ पाए 10वीं के विद्यार्थी

भिवानी इस बार भी पास फीसद में 10वीं के छात्र 12वीं के छात्रों को नहीं लांघ पा

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 May 2019 05:00 AM (IST) Updated:Sat, 18 May 2019 06:29 AM (IST)
पास फीसद में 12वीं को 9 साल से नहीं लांघ पाए 10वीं के विद्यार्थी
पास फीसद में 12वीं को 9 साल से नहीं लांघ पाए 10वीं के विद्यार्थी

दीपक शर्मा, भिवानी

इस बार भी पास फीसद में 10वीं के छात्र 12वीं के छात्रों को नहीं लांघ पाए। इस वर्ष 10वीं व 12वीं के पास फीसद में 17.09 का अंतर है। पिछले 9 वर्षो के बात करें तो एक दफा भी 10वीं का पास फीसद 12वीं के पास फीसद से अधिक नहीं हो पाया है। सीनियर ने एक बार फिर से बाजी मार ली है।

12वीं के सीनियर पास फीसद में लगातार 9 वर्षों से 10वीं के विद्यार्थियों को पछाड़ते आ रहे हैं। ऐसा ही नजारा इस बार भी देखने को मिला। वर्ष 2011 से 2019 तक हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित परिणामों के अनुसार हर दफा 10वीं का परीक्षा परिणाम ही 12वीं के मुकाबले कम रहा है। 10वीं के परिणाम की बात करें तो 2015 से लगातार पास फीसद बढ़ता आ रहा है। हालांकि 2014 का पास फीसद अभी तक पार नहीं हो पाया है। पिछले नौ वर्षो का तुलनात्मक परिणाम

वर्ष 12वीं का परिणाम 10वीं का परिणाम

2011 72.85 68.03

2012 67.82 65.38

2013 59.31 50.79

2014 72.91 60.84

2015 53.87 45.80

2016 62.40 48.88

2017 64.50 50.49

2018 63.84 51.15

2019 74.48 57.39

नोट : सभी आंकड़े फीसद में है। टॉप थ्री में 13 लड़कियां

12वीं के परीक्षा परिणाम में टॉप थ्री आए 10 विद्यार्थियों में आठ लड़कियां थीं। वहीं 10वीं के परीक्षा परिणाम में टॉप थ्री में आए 15 विद्यार्थियों में से 13 लड़कियां हैं।

chat bot
आपका साथी