कार्यकर्ता बैठक : घोषणा पत्र में किए गए अपने वायदे भूला चुकी है भाजपा : अभय चौटाला

जागरण संवाददाता, चरखी दादरी : विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला ने सोमवार को पार्टी के

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 Sep 2018 12:11 AM (IST) Updated:Tue, 18 Sep 2018 12:11 AM (IST)
कार्यकर्ता बैठक : घोषणा पत्र में किए गए अपने वायदे भूला चुकी है भाजपा : अभय चौटाला
कार्यकर्ता बैठक : घोषणा पत्र में किए गए अपने वायदे भूला चुकी है भाजपा : अभय चौटाला

जागरण संवाददाता, चरखी दादरी : विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला ने सोमवार को पार्टी के जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। अभय चौटाला ने कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान आगामी 25 सितंबर को गोहाना में जननायक ताऊ देवीलाल के जन्मदिवस पर आयोजित होने वाली सम्मान दिवस रैली के लिए कार्यकर्ताओं की ड्यूटियां भी लगाई।

दादरी पहुंचने पर इनेलो पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ चौटाला का स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार सम्मान दिवस रैली के लिए इनेलो व बसपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मिलकर लोगों को रैली का निमंत्रण देंगे। अभय चौटाला ने कहा कि विधानसभा चुनावों के मद्देनजर इस रैली को ऐतिहासिक बनाया जाएगा। जिसमें कार्यकर्ताओं का योगदान सबसे अहम है। उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा अपने घोषणा पत्र में किए गए वायदों को भी पूरा नहीं किया गया है।

चौटाला ने कहा कि प्रदेश की जनता पिछली कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान किए गए घोटालों को भी नहीं भूला पाई है। बसपा नेता नरेंद्र प्रजापति ने इनेलो-बसपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जबसे इनेलो व बसपा का गठबंधन हुआ है तब से भाजपा व कांग्रेस के नेता डरे हुए है। दलाल ने कहे थे अपशब्द

अभय चौटाला ने अपने संबोधन में कहा कि विधानसभा सत्र के दौरान कांग्रेसी विधायक करण दलाल ने हरियाणा को कलंकित प्रदेश कहकर प्रदेश को अपमानित करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा चौ. देवीलाल का लगाया हुआ पौधा है। ऐसे में यदि कोई हरियाणा को कलंकित प्रदेश कहेगा तो उसका विरोध किया जाएगा। ये रहे मौजूद

इस अवसर पर विधायक राजदीप फौगाट, पूर्व विधायक कर्नल रघवीर छिल्लर, रणवीर मंदोला, विजय प्रकाश चीफ, महेंद्र शास्त्री, कृष्ण सांगवान, मनफूल शर्मा, राजेश फौगाट, नितिन जांघू, बबलू श्योराण, विजय पंचगावां, दरियाव ¨सह एडवोकेट, बसपा प्रभारी आशीष खनगवाल, डा. विजय सांगवान मंदोला, शिवकुमार, जोगेंद्र, भूपेंद्र बौंद, राजेश झोझू, कुलदीप दलाल, महेंद्र जाखड़, विरेंद्र बबलू, राजकुमार खेड़ी, ठेकेदार जयभगवान, वेदपाल कादयान, हैडमास्टर प्रभुराम गोदारा, अशोक स्वामी, सत्यवान फौजी, ईश्वर फतेहगढ़, योगेश इमलोटा, राजकुमार, आशीष, सुनील सुहाग, महेश चांगरोड़, मुकेश डालावास, सूबे ¨सह अटेला, संजीव चरखी, राकेश, राकेश कलकल, ऋषिपाल उमरवास, लक्ष्मी बलौदा, ओमधारा श्योराण, शकुंतला श्योराण, विनोद कुमारी, एडवोकेट मेहर चंद, विजय श्योराण, अशोक सिहाग, रामफल कादमा, रामनिवास मिर्च, राजेंद्र सैनी, ईश्वर खटक, उमेद ¨सह, सलीम खान, सूरज बेनीवाल, बबलू चौधरी, राजेंद्र हुई, ऋषिपाल आचार्य, कैलाश पालड़ी, डा. ओमप्रकाश, दिनेश शास्त्री, दिलबाग, लीलाराम डोहकी, धन¨सह कारी, भूप मांढ़ी, सरजीत यादव इत्यादि भी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी