भाजपा की जीत पर खुशी मनाई कार्यकर्ताओं ने

संवाद सहयोगी, बाढड़ा : हिमाचल प्रदेश व गुजरात में भाजपा को मिली बड़ी जीत पर भाजपा कार्यक

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Dec 2017 03:01 AM (IST) Updated:Wed, 20 Dec 2017 03:01 AM (IST)
भाजपा की जीत पर खुशी मनाई कार्यकर्ताओं ने
भाजपा की जीत पर खुशी मनाई कार्यकर्ताओं ने

संवाद सहयोगी, बाढड़ा :

हिमाचल प्रदेश व गुजरात में भाजपा को मिली बड़ी जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं व व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने मिठाई बांटकर खुशी जताई। मंगलवार को कस्बे के मुख्य क्रांतिकारी चौक पर भाजपा सहकारिता प्रकोष्ट जिलाध्यक्ष रामनिवास पिचौपा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मार्केट कमेटी अध्यक्ष मा. चंद्रपाल सांगवान ने कहा कि भाजपा की जीत गरीब व कमेरे वर्ग की नीतियों की जीत है। उनके अलावा केश कला बोर्ड सदस्य सपना सैन, व्यापार मंडल अध्यक्ष रामकिशन फौजी, कुलजीत श्योराण, मुनीश बडेसरा, रामनारायण हंसावास इत्यादि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी